राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

भोपाल
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित ने राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर 2024 तक आपत्तियां मंगाई गई हैं। संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम मर्यादित के प्रबंध संचालक श्री मोहित बुंदस ने बताया कि वर्ष 2022-23 के राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों के बारे में 15 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आपत्ति दर्ज कराने का समय शाम 5 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.mphandicrafts.com पर विवरण देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के 66वें जन्मदिन पर बड़े संकल्प, परिवार संग पौधे रोपे, विदिशा में शुरू की फ्री मामा कोचिंग

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment