राजभवन का अवलोकन शनिवार को 2 बजे से और रविवार को 11 बजे से

भोपाल
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार 24 से  राजभवन 27 जनवरी 2025 तक खोला जा रहा है।  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आगंतुकों के लिए संविधान की थीम पर आधारित प्रदर्शनी और ओपन थिएटर विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। ओपन थिएटर में अमर शहीदों की गौरव गाथा और विकास पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस संबंध में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने बताया कि नागरिक 25 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक निर्धारित अवधि में राजभवन का अवलोकन कर सकेंगे। राजभवन 25 और 27 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रहेगा। इसी प्रकार 26 जनवरी, 2025 गणतंत्र दिवस को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक राजभवन भ्रमण की अनुमति रहेगी। तीन दिनों की अवधि में राजभवन में प्रवेश और निकास गेट नंबर- 2 से ही होगा। आगंतुकों की वाहन पार्किंग मिंटो हॉल परिसर में की जा सकेगी।

ये भी पढ़ें :  हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य: आज ही लगवाएं, वरना RTO की सारी सेवाएं होंगी बंद

संविधान सभा में प्रदेश के योगदान पर केन्द्रित होगी वीथिका
राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में आर्ट एन्ड कैलीग्राफी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई है। इस अवसर पर संविधान निर्माण सभा के प्रमुख व्यक्तित्व और संविधान सभा में मध्यप्रदेश की हस्तियों पर केन्द्रित वीथिका भी है। आगंतुक, संदीपनि सभागार स्थित उपहार गैलरी, आर्टिफिशियल वाइल्ड-लाइफ पर आधारित पंचतंत्र उद्यान, सुन्दर-सुसज्जित लॉन, विभिन्न प्रजातियों के मनमोहक फूल-पेड़-पौधों का अवलोकन कर सकेंगे। इसी प्रकार 1796 ई. की तोप और 1887 ई. में बने सुन्दर बैंक्वेट हॉल का वास्तुशिल्प भी ऐतिहासिक और विशेष दर्शनीय है।

ये भी पढ़ें :  इंतजार हुआ खत्म, एमपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं रिजल्ट कुछ घंटों में, मोहन यादव करेंगे जारी

आगंतुक 27 जनवरी को राजभवन भ्रमण के दौरान  लाल परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्राप्त विभागीय झांकियों का भी अवलोकन कर सकेंगे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment