लखनऊ उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शासन ने नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार अब भवन निर्माण के मानचित्र की स्वीकृति, विभिन्न प्रकार के लाइसेंस जारी करने व अन्य संबंधित प्रक्रियाओं से पहले अग्निशमन विभाग को अनिवार्य रूप से सूचना देनी होगी। विभाग द्वारा फायर सेफ्टी मानकों का परीक्षण कर अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) जारी किए जाने के बाद ही अन्य विभाग अपनी आगे की कार्रवाई पूरी कर…
Read Moreमध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज
भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज हमारे समाज और लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंतन का विषय है, छात्र संघ चुनाव की मांग रखते हुए विक्रम विश्वविद्यालय के पूर्व कार्य परिषद सदस्य, शिक्षाविद, छात्र नेता सचिन दवे ने बताया कि यह केवल किसी राजनीतिक दल का मामला नहीं है, बल्कि युवाओं की नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक समझ और भविष्य की जिम्मेदारियों से जुड़ा है। लोकतंत्र केवल संसद या सचिवालय तक सीमित नहीं है; इसकी असली जड़ें वहीं हैं, जहाँ युवा पहली बार अपने…
Read Moreरायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच
रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला रही है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में 200 से अधिक स्कूल बसों की व्यापक मैकेनिकल जांच की जा रही है. बसों के फिटनेस, ब्रेक, स्टीयरिंग, टायर, फायर सेफ्टी उपकरण, इमरजेंसी एग्जिट, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर समेत अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की जा रही है. बसों की फिटनेस के साथ चालकों और परिचालकों का हेल्थ चेकअप भी किया गया, जिसमें आई टेस्ट भी शामिल है. जांच के…
Read Moreसीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए
टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के मामले में टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को उनके पद से हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें एसपी ने नियमों को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री के काफिले को बीच रास्ते में रुकवा दिया था। निर्धारित प्रोटोकाल के उल्लंघन का है आरोप बीते…
Read Moreपुंछ में बारिश का कहर, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन से 10 लोगों की मौत
पुंछ जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने भयानक तबाही मचा दी है. मौतों का आंकड़ा बढ़कर 10 हो गया है. सबसे ज्यादा नुकसान सुरनकोट में हुआ है, जहां एक ही परिवार के 6 सदस्यों समेत 9 लोगों की जान चली गई. हवेली में एक व्यक्ति की मौत हुई. कई लोग अभी भी लापता हैं. बचाव अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है. हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भी भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जहां पूरा पहाड़ सड़क पर गिर गया. केंद्र सरकार…
Read Moreमेरठ ललिता कांड पर सियासत तेज, क्या यूपी में शाहीन बाग की तैयारी?
लखनऊ यूपी में चुनाव पास हैं और विपक्ष इस कोशिश में जुटा है कि कुछ ऐसा खास कर दिया जाए कि सूबे में बलवा हो जाए और सीएम या तो कानून व्यवस्था संभालने में फेल दिखाई देने लगें, या फिर जाति-धर्म को लेकर कुछ बवाल हो जाए। मेरठ का ताज़ा केस देख कर तो ऐसा ही लगता है। मेरठ की लड़की ललिता की मई के महीने में हत्या हो जाती है, आरोपी पकड़े जाते हैं और पता चलता है कि ललिता और आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते थे। लड़की…
Read Moreलखनऊ में प्रो एक्सपो 2026 शुरू, युवाओं को मिलेंगे फ्रेंचाइजी और निवेश के अवसर
लखनऊ उत्तर प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और निवेशकों के लिए राजधानी लखनऊ के हिल्टन गार्डन इन में फ्रेंचाइज इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'प्रो एक्सपो 2026' का शनिवार को शुभारंभ हो गया। 18 और 19 जुलाई तक चलने वाले इस एक्सपो का आयोजन सीएम युवा, यूथ अड्डा द्वारा किया जा रहा है। इस एक्सपो में देश के 30 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड अपनी फ्रेंचाइजी और बिजनेस मॉडल के साथ मौजूद हैं। यहां आने वाले लोगों को कम निवेश में व्यवसाय शुरू करने, फ्रेंचाइजी लेने, निवेश के अवसर तलाशने तथा विशेषज्ञों…
Read Moreरायपुर में 149 बस ऑपरेटरों पर कार्रवाई, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस नहीं लगाने पर नोटिस
रायपुर. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग ने राज्य के 149 बस ऑपरेटरों को व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) नहीं लगाने पर नोटिस जारी किया है. विभाग ने सभी बस संचालकों से 23 जुलाई तक स्पष्टीकरण मांगा है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला या निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित बसों के परमिट (अनुमति) रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि, कई बस संचालकों का कहना है कि वे अपनी बसों में पहले से ही GPS…
Read Moreमानसून सत्र से पहले NDA मजबूत, शिवसेना और TMC बागियों से बढ़ी ताकत
नई दिल्ली संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले एनडीए पहले से काफी अधिक बढ़ गई है। एक तरफ जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को शिवसेना (UBT) के छह बागी सांसदों को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने की मान्यता दे दी है। वहीं, दूसरी ओर टीएमसी के के 20 बागी सांसदों को भी संसद में एनडीए के साथ बैठने के लिए अलग सीटें दी गई हैं। विपक्षी खेमे में चल रही आंतरिक कलह का फायदा सीधे तौर पर एनडीए को मिल रहा है, इसका…
Read MoreMP कैबिनेट ने UCC को दी मंजूरी, लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, आदिवासियों को रखा बाहर
भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल से सटे जगदीशपुर में रविवार को आयोजित मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी गई। सरकार अब इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करेगी। बैठक में यूसीसी के अलावा श्रम संहिता, निजी विश्वविद्यालय संशोधन, नागरिक सुरक्षा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े विधेयकों को भी स्वीकृति दी गई। 'राम और रहीम के लिए एक जैसा कानून' कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री…
Read Moreयूपी में 10 लाख गरीब बिजली उपभोक्ताओं को झटका, लाइफ लाइन श्रेणी से बाहर
लखनऊ किसी भी वित्तीय वर्ष में 1200 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ता भले ही टैरिफ आदेश के अनुसार सस्ती बिजली के हकदार हैं लेकिन बिजली कंपनियों ने एक झटके में 1200 से कम खपत वालों को भी लाइफ लाइन श्रेणी के दायरे से बाहर कर दिया है। उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसे टैरिफ आदेश का उल्लंघन बताते हुए विद्युत नियामक आयोग से सभी को फिर लाइफ लाइन श्रेणी में शामिल कराए जाने की नियामक आयोग से मांग की है। परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने…
Read Moreलार्ज-कैप शेयरों में लौट सकती है तेजी, जेफरीज ने बताए निवेश के संकेत
नई दिल्ली स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों के मुकाबले लार्ज-कैप शेयरों में फिर से तेजी लौटने का समय आ गया है। ये कहना है जेफरीज के इंडिया रिसर्च हेड महेश नंदुरकर का है। जेफरीज की पिछले हफ्ते आई एक रिपोर्ट के मुताबिक नंदुरकर ने कहा है कि स्मॉल और मिड में वैल्यूएशन का अंतर अपने ऐतिहासिक एवरेज से कहीं अधिक बढ़ गया है, जबकि लार्ज-कैप कंपनियों की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है। कंपनी के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट क्रिस्टोफर वुड ने अपने हालिया 'GREED & fear' नोट में भी इस…
Read Moreशिंदे गुट में शिवसेना UBT के 6 सांसदों के विलय को मंजूरी, कोर्ट जाएगा मामला
नई दिल्ली शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों के एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना में विलय की मंजूरी के बाद पार्टी ने इसे असंवैधानिक बताया है। शिवसेना (UBT) नेता अंबादास दानवे ने शनिवार को कहा कि लोकसभा स्पीकर के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। दानवे ने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची के अनुसार, एक पार्टी का दूसरी पार्टी में विलय हो सकता है, लेकिन विधायकों या सांसदों का कोई समूह अपने स्तर पर ऐसा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि शिवसेना (UBT) के बागी सांसद एक अलग…
Read Moreसोशल मीडिया की गुहार पर गांव पहुंची बाल चौपाल, बच्चों को मिले अधिकारों के सबक
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा द्वारा ग्राम बोहरडीह, आरंग में बाल चौपाल का आयोजन किया गया। इस बाल चौपाल की विशेष बात यह रही कि कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर बाल चौपाल से संबंधित एक पोस्ट पर ग्राम के रूपचंद बंजारे द्वारा अपने क्षेत्र में भी बाल चौपाल आयोजित करने का आग्रह किया गया था। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने इस आग्रह को सहर्ष स्वीकार करते हुए ग्राम बोहरडीह में बाल चौपाल आयोजित करने का निर्णय लिया। भारी बारिश के…
Read Moreरायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह
रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन जिले के 4 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है. परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक हुई तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हो रही है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी पर्यवेक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, विद्युत, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक…
Read More
