करो या मरो मुकाबले में पाकिस्तान का रनतूफान, श्रीलंका के सामने 213 का पहाड़

श्रीलंका पल्लेकेले 

विश्व कप की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप -2 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 213 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को इस मैच को 65 रनों से जीतना होगा।

श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया, जिसे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजी ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 176 रनों की साझेदारी की। फखर जमान 82 गेंदों में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन बनाए। श्रीलंका के लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए लेकिन अंत के ओवरों में रनों पर अंकुश जरूर लगाया। आखिरी के दो ओवरों यानी 12 गेंदों में पाकिस्तान ने कुल 14 रन बनाए और अपने 6 विकेट खो दिए। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए हैं और श्रीलंका के सामने 213 रनों का विशला लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें :  जसप्रीत बुमराह के सामने फिर फेल हुए उस्मान ख्वाजा, सीरीज में उस्मान ख्वाजा को बुमराह ने 5 बार किया आउट

पल्लेकेले की पिच पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए कप्तान सलमान आगा के पास बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की फौज है। दूसरी ओर, दासुन शनाका के नेतृत्व में श्रीलंकाई टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगी। उनके पास पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस और महीश तीक्ष्णा जैसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  श्रेयस अय्यर को क्यों मिली अचानक टी20 टीम में जगह? जानें ये 3 प्रमुख कारण

पाकिस्तान प्लेइंग XI (Playing XI)- साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, सलमान आगा, ख्वाजा नाफे, उस्मान खान, शादाब खान मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

श्रीलंका प्लेइंग XI (Playing XI)- पथुम निसांका, कामिल मिश्रा, चरित असलंका, पवन रथनायके, कमिंडु मेंडिस, दासुन शनाका जनिथ लियानागे, दुनिथ वेलालेज, महेश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।

Share

Leave a Comment