विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल, श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने विधि-विधान के साथ भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में किसानों के चेहरे पर चमक, मात्र 6 दिनों में प्रदेश के किसानों ने 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम की अर्जित

मुख्यमंत्री साय ने हरिनाम संकीर्तन की परंपरा को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment