PBKS ने जीता टॉस, RCB करेगी पहले बल्लेबाज़ी

धर्मशाला 

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम प्लेऑफ का टिकट हासिल करने से केवल एक जीत दूर है। आज आरसीबी का सामना आईपीएल 2026 के 61वें मैच में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) से होना है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में पंजाब किंग्स से पहले अपने नाम के आगे क्वालिफिकेशन की मुहर लगाना चाहेंगे। ये दोनों ही टीमें पिछले साल की फाइनलिस्ट टीमें हैं।

टेबल टॉपर आरसीबी के पास 12 मैच के बाद 16 अंक है और वो प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के बेहद करीब है, जबकि श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स की टीम पिछले पांच मैच लगातार गंवाने के बाद अंक तालिका में चौथे पायदान पर खिसकी है। अगर पंजाब की टीम एक मैच और हारी तो प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग उनकी खत्म हो सकती है।

ये भी पढ़ें :  काफा नेशंस कप के लिए छेत्री संभावितों में शामिल नहीं

पंजाब किंग्स ने आरसीबी के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बैटिंग करेगी। आरसीबी की टीम के कप्तान रजत पाटीदार पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह जितेश शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है।

रजत पाटीदार आज मैच के लिए उपलब्ध नहीं

ये भी पढ़ें :  सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद ओवर डालने के बाद ही कप्तान जसप्रीत बुमराह मैदान के बाहर चले गए, बढ़ी चिंता

आरसीबी की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कप्तान रजत पाटीदार पंजाब के खिलाफ मैच लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं, जबकि उनकी गैरमौजूदगी में जितेश शर्मा कप्तानी जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे। ये जानकारी ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने दी है।
कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के निशाने पर आज एक बड़ा रिकॉर्ड होगा। किंग कोहली बतौर ओपनर आईपीएल में अपने 5500 रन पूरे करने के करीब है। उन्हें पंजाब के खिलाफ आज मैच में 7 रन की दरकार होगी और ऐसा करने के साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में 5,500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शिखर धवन (6362) और डेविड वॉर्नर (5910) के साथ शामिल हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी की मेजाबनी किसी बुरे सपने की तरह, सिर्फ एक मैच का खर्च 1500 करोड़

 विराट कोहली पर सबकी नजरें

पंजाब किंग्स की कमजोर गेंदबाजी लाइन-अप की कमजोरियों का फायदा उठाकर आरसीबी की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में हर किसी की नजरें विराट कोहली पर रहने वाली हैं, जो पिछले मैच में शतक जड़कर आ रहे हैं।

Share

Leave a Comment