छत्तीसगढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आज सुबह भूकंप के झटके से इलाके में हड़कंप मच गया. सुबह करीब 7 बजकर 31 मिनट पर आए हल्के भूकंप के झटकों को लोगों ने साफ महसूस किया. करीब 4 से 5 सेकंड तक घरों में रखे बर्तन खनकते रहे और दरवाजे-खिड़कियां हिलती रहीं. झटकों के महसूस होते ही लोग एहतियातन घरों से बाहर निकल आए.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत

हालांकि इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ है. कई लोग देर तक एहतियात के तौर पर घर के बाहर ही खड़े रहे. प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोग सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment