यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने मामले की सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, याचिकाकर्ता ने तत्काल ही शीघ्र सुनवाई का आवेदन दिया

इंदौर
सोमवार को राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में बताना था कि पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने के दौरान कोई घटना होती है तो उसके पास क्या इंतजाम हैं। इस आशंका के चलते उसने क्या तैयारी की है, लेकिन न्यायमूर्ति के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई टल गई। इसके बाद याचिकाकर्ता ने तत्काल ही शीघ्र सुनवाई का आवेदन दे दिया जिस मंगलवार सुबह सुनवाई होगी।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में आधी रात को आई नौकरशाही में बड़ी हलचल, 26 IAS अफसरों के तबादले

सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र ने दायर की है। याचिका में कहा है कि सरकार बगैर पर्यावरण और स्वास्थ्य के नियमों का पालन किए यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को जलाने जा रही है।
कचरा जलाने की प्रक्रिया नौ माह तक चलेगी। जिस जगह पर कचरा जलाया जाना है उससे 250 मीटर दूरी पर एक गांव है। एक किमी के दायरे में अन्य गांव हैं।
इन गांवों के ग्रामीणों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं करवाया गया है। सरकार ने आपदा प्रबंधन के लिए भी काम नहीं किया है।
अगर कोई हादसा होता है तो पीथमपुर में अस्पताल तक नहीं है। किसी अनहोनी की स्थिति में बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। कई मुद्दे हैं जिन पर बात करना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें :  मुरैना वृत्‍त में समाधान योजना में अब तक 7,795 बकायादार उपभोक्‍ताओं ने कराया पंजीयन

27 को जलाया जाएगा कचरा
मिश्र ने बताया कि 27 फरवरी से पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने की शुरुआत होने जा रही है। शीघ्र सुनवाई के आवेदन में हमने कहा है कि 26 फरवरी को न्यायालय का अवकाश है।
अगर मंगलवार को मामले में सुनवाई नहीं की गई तो गुरुवार सुबह से कचरा जलना शुरू हो जाएगा और याचिका निर्थक हो जाएगी इसलिए मामले में मंगलवार को ही सुनवाई की जाए।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर टूरिज्म कॉन्क्लेव में चंबल के प्रसिद्ध व्यंजन, भोजन बिना प्याज-लहसुन के परोसा जाएगा

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment