PhonePe और OpenAI की साझेदारी, अब बोले और करें आसान पेमेंट

नई दिल्ली

भारत के डिजिटल पेमेंट जगत में बड़ी हलचल मचाने वाली खबर आयी है. फोनपे (PhonePe) ने अब ओपनएआई (OpenAI) के साथ हाथ मिलाया है ताकि भारतीय यूजर्स को ChatGPT AI की ताकत सीधे उनके मोबाइल ऐप में मिल सके. इस साझेदारी के बाद फोनपे यूजर्स न सिर्फ AI चैट असिस्टेंट का अनुभव ले पाएंगे, बल्कि अपने रोजमर्रा के कामों को और आसान बना सकेंगे.

अब फोनपे ऐप में मिलेगा ChatGPT ऐक्सेस

ये भी पढ़ें :  मंदिर में इस्लाम का प्रचार अपराध नहीं, HC ने मुस्लिम युवकों के खिलाफ रद्द की FIR

फोनपे की नयी पहल के तहत अब फोनपे कंज्यूमर ऐप और फोनपे फॉर बिजनेस ऐप, दोनों में ही ChatGPT आधारित सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं. यानी, यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के सीधे फोनपे के अंदर ही AI चैट सपोर्ट, सवाल-जवाब और स्मार्ट सिफारिशें पा सकेंगे.

ओपनएआई: भारत में एआई को और सुलभ बनाने की दिशा

ओपनएआई के इंटरनेशनल स्ट्रेटेजी डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा कि फोनपे के साथ ये साझेदारी भारत में AI एक्सेसिबिलिटी बढ़ाने का एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा, भारत इनोवेशन का केंद्र है और फोनपे के पास यहां के यूजर्स की गहरी समझ है, यही इसे हमारा परफेक्ट पार्टनर बनाता है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के 11 नक्सलियों ने सरेंडर किया , हार्ड कोर कमांडर विमला चंद्रा उर्फ तारक्का भी शामिल

लाखों यूजर्स को मिलेगा स्मार्ट अनुभव

फोनपे के करोड़ों यूजर्स अब ChatGPT जैसी उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) सेवाओं से लैस होंगे. इससे न सिर्फ उनका पेमेंट अनुभव सुधरेगा, बल्कि वे अपने दैनिक कार्यों के लिए AI असिस्टेंस का उपयोग भी कर सकेंगे, जैसे इनवॉइस जेनरेट करना, बिजनेस रिकमेंडेशन लेना या क्विक रिप्लाई तैयार करना.
भारत में एआई का नया अध्याय

ये भी पढ़ें :  भारत में युवाओं की अचानक मौतों का रहस्य, AIIMS और ICMR की स्टडी से आया बड़ा खुलासा

यह गठजोड़ भारत में AI टेक्नोलॉजी के लोकतंत्रीकरण की दिशा में अहम पड़ाव है. फोनपे जैसी फिनटेक कंपनी के माध्यम से अब ChatGPT जैसी विश्वस्तरीय तकनीक आम यूजर्स तक पहुंचने लगी है, जिससे भारत में डिजिटल इनोवेशन की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment