PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज!, बिहार के 73 लाख किसानों को मिलेंगे ₹2000, ऐसे करें स्टेटस चेक

नई दिल्ली

देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की अगली यानी 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के दौरे पर होंगे और इस दौरान 22वीं किस्त जारी करेंगे। जिससे किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। इसके माध्यम से देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए सहायता राशि भेजी जाएगी। बता दें कि पीएम किसान योजना की किस्तें आमतौर पर हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं। वहीं बिहार के 73 लाख से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1,467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि को सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
 
सालाना ₹6,000 की मदद
इस योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए तीन समान किस्तों—₹2,000-₹2,000 में दी जाती है।

ये भी पढ़ें :  फॉर्मर रजिस्ट्री में सीतापुर नंबर-1, प्रदेशभर में 54% किसानों का पंजीकरण पूर्ण

इस कारण रुक सकती है आपकी किस्त
e-KYC अधूरी होना
आधार से बैंक खाता लिंक न होना
DBT (Direct Benefit Transfer) बंद होना
भू-सत्यापन न होना

वहीं कई मामलों में नाम की स्पेलिंग, खाता नंबर, जमीन के रिकॉर्ड में त्रुटि जैसी छोटी गलतियों के कारण भी भुगतान रोक दिया जाता है। किसान PM Kisan पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं, जिससे पता चल जाता है कि किस्त क्यों रुकी है। इनमें से कोई भी समस्या किस्त रोक सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इन सबको आसानी से ठीक किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  दिवाली से पहले किसानों को मिल जाएगी सम्मान निधि की 18वीं किस्त

पीएम किसान (PM Kisan) का स्टेटस कैसे देखें:-
सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
Farmers Corner’ पर क्लिक करें।
Beneficiary Status ऑप्शन चुनें।
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment