PM Kisan 22वीं किस्त: इस महीने किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपए, ताजा जानकारी

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के करोड़ों लाभार्थी किसान अब 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना की 21वीं किस्त जारी की थी, जिसके तहत करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

PM Kisan योजना के तहत कितनी मिलती है राशि
पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि ₹2,000 की तीन किस्तों में हर चार महीने में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

ये भी पढ़ें :  जनार्दन रेड्डी के लिए बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने ओएमसी केस में सजा निलंबित की, जमानत दी

अब तक जारी किस्तों का विवरण
19वीं किस्त: फरवरी 2025
20वीं किस्त: अगस्त 2025
21वीं किस्त: नवंबर 2025
साल 2025 की तीनों किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब अगली किस्त 22वीं किस्त होगी, जो 2026 की पहली किस्त मानी जाएगी।

PM Kisan 22वीं किस्त कब आएगी?
सरकारी तौर पर अभी 22वीं किस्त की तारीख घोषित नहीं हुई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और पिछली किस्तों के पैटर्न के अनुसार माना जा रहा है कि PM Kisan 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है। क्योंकि इससे पहले भी साल की पहली किस्त फरवरी महीने में ट्रांसफर की जाती रही है।

ये भी पढ़ें :  टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर हैचबैक अल्ट्रोज के MY 2024 पर जून महीने के दौरान बंपर छूट ऑफर कर रही

PM Kisan 22वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें
किसान योजना से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी pmkisan.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाती है। यहां आप किस्त की स्थिति , लाभार्थी सूची , e-KYC स्टेटस, भुगतान से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही, वेबसाइट पर मौजूद KISAN E-MITRA चैटबोट की मदद से भी किसान अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment