खरगोन में पुलिस बड़ी कार्रवाई, पंजाब से खरीदने आया तस्कर गिरफ्तार, 11 पिस्टल-कट्टा बरामद

खरगोन

मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पंजाब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात देशी पिस्टल और चार देशी कट्टा समेत कुल 11 अवैध हथियार बरामद किया गया है। वहीं एक सिकलीगर समेत तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

खरगोन जिले के गोगांवा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर गगनदीप बालाचौर पंजाब का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से 7 देशी पिस्टल और 4 देशी कट्टे बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब दो लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर में करीब 5 करोड़ रुपए की धान गायब, 22 लोगों के खिलाफ FIR

यह कार्रवाई गोगांवा थाने के क्षेत्रीय पुलिस ने बिलाली गांव के पास स्विफ्ट कार में अवैध हथियारों के साथ तस्कर को पकड़ते हुए की। पुलिस के मुताबिक, तस्कर गगनदीप इन हथियारों को कहीं और ले जा रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। पुलिस ने इस मामले में सुनील जो कि पंजाब का ही रहने वाला है, वह मौके से फरार हो गया है। वहीं विशाल सिकलीगर और उसका एक साथी रवि जो ग्राम रेवटा का रहने वाला है, यह सभी फिलहाल फरार हैं।

ये भी पढ़ें :  ईद की नमाज के बाद भोपाल में लगे नारे - अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद, सुन्नी और शिया के अलग-अलग आयोजन

पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस मामले का खुलासा एसपी धर्मराज मीना ने किया। उन्होंने कहा कि सभी फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गोगांवा पुलिस की इस बड़ी सफलता पर स्थानीय जनता ने भी पुलिस को सराहा है। साथ ही अवैध हथियारों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment