MP में सियासी घमासान: पुतला दहन के बाद भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने, थाने का घेराव

छिंदवाड़ा

रविवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा कार्यकर्ता तीन बैरिकेड्स तोड़कर सीधे कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंच गए, जिसके बाद दोनों दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके और कांग्रेस ने पुलिस थाने का घेराव कर दिया। वर्तमान में पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर दिया है, कोतवाली पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

ये भी पढ़ें :  छिंदवाड़ा में 233 करोड़ रूपये की सीवरेज परियोजना का कार्य अंतिम चरण में

बैरिकेड्स तोड़कर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता तीन बैरिकेडिंग तोड़कर सीधे कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंच गए। यहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति कई बार आमने-सामने की बन गई और पुलिस को दोनों पक्षों के बीच व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें :  हमें आने वाली पीढ़ी के उज्जवल, सुगम भविष्य के लिए आज चिंतन करने की आवश्यकता है : प्रभारी मंत्री पटेल

 

Share

Leave a Comment