‘10 मिनट में मुंबई बंद’ वाले बयान पर सियासी बवाल, फडणवीस ने शिंदे का नाम लेकर राउत को घेरा

मुंबई
शिवसेना यूबीटी से राज्यसभा सांसद संजय राउत के 'मुंबई बंद कराने' के दावे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने राउत की बात को गीदड़ भभकी करार दिया है। साथ ही कहा है कि दिवंगत बाला साहब ठाकरे के समय में ऐसा हो सकता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। 15 जनवरी को होने वाले BMC यानी बृह्नमुंबई महानगरपालिका चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है।

मीडिया के एक कार्यक्रम में पहुंचे राउत ने कहा था, 'संगठन मजबूत है हमारा। आज भी हम मुंबई बंद कर सकते हैं 10 मिनट में।' उन्होंने कहा, 'यह सबसे बड़ा अचीवमेंट है हमारे लिए। … समझ लो धमकी ही है।' खास बात है कि कुछ समय बाद चैनल के ही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने राउत के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस के संकल्प शिविर के "है तैयार हम" नारे का प्रयोग बीजेपी द्वारा किए जाने पर सीएम बघेल का तंज, कहा- छत्तीसगढ़ी में नारा नहीं बनाते थे, नारा भी बनाने लगे, अब हमारे नारे भी बीजेपी वाले चुराने लगे

उन्होंने कहा, 'देखिए पहली बात तो, गीदड़ भभकियों से डरने वाले लोग हम हैं नहीं। दूसरा, अगर आपकी ताकत इतनी थी तो आपने चैलेंज दिया था कि जिस समय एकनाथ शिंदे जी मुंबई में आएंगे, हम उनको एंट्री नहीं करने देंगे। मुंबई में कदम नहीं रख पाएंगे। मुंबई में वह आगे नहीं बढ़ पाएंगे।'

ये भी पढ़ें :  भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ड्रग्स बरामदगी के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा, कांग्रेस अब कोकीन कांग्रेस बन गई

फडणवीस ने कहा, 'एकनाथ शिंदे जी मुंबई में आए। 50 विधायकों के साथ आए। इसी मुंबई के रास्ते से हम चलते हुए राज भवन गए। हमने सरकार स्थापित की। मुंबई बंद करना छोड़ दीजिए, इनके घर के आसपास भी ये लोग बंद नहीं कर पाए। ये सारी बोलने वाली बाते हैं। देखिए, जिस समय बाला साहब ठाकरे थे, तब की शिवसेना की ताकत थी कि बाला साहब ठाकरे के एक इशारे पर दो घंटे में मुंबई बंद हो सकती थी। अब इनमें किसी में दम नहीं है।'

ये भी पढ़ें :  उमंग सिंघार की पत्नी प्रतिमा ने उनकी लिव-इन-पार्टनर सोनिया भारद्वाज की मौत पर सवाल खड़े किए

बीएमसी चुनाव में राज और उद्धव ठाकरे का गठबंधन
खास बात है कि बीएमसी चुनाव के लिए ठाकरे बंधु राज और उद्धव ने गठबंधन किया है। इस पर राउत ने कहा, 'उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भाई हैं। उनकी माताएं बहने हैं। यह परिवार का मामला है। मैं दोनों का मित्र हूं। अगर उनके एक होने में मेरी कोई भी भूमिका है, तो मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगा।'

 

Share

Leave a Comment