महाकुंभ वायरल गर्ल और फरमान को ढूंढ़ने के लिए केरल में छापा, एमपी पुलिस जुटा रही है सबूत

 खरगोन
मध्य प्रदेश की रहने वाली महाकुंभ वायरल गर्ल और फरमान की शादी देशभर में चर्चा में बनी हुई है। वायरल गर्ल नाबालिग होने की खबरों के बाद एमपी पुलिस एक्टिव है। बताया जा रहा है कि पीड़िता और आरोपी फरमान गायब हैं। पुलिस उन्हें ढूंढ़ती हुई केरल पहुंच गई है। वहां जगह-जगह छापामारी कर दोनों को तलाशा जा रहा है।

केरल में सबूत जुटा रही पुलिस
​महाकुंभ वायरल गर्ल और फरमान की शादी के मामले में खरगोन एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यही टीम जांच के लिए आज केरल पहुंच गई है। 4 सदस्यीय इस टीम में एक थाना प्रभारी, एक सब-इंस्पेक्टर, एक महिला सब-इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शामिल हैं। जानकारी मिल रही है कि टीम ने कई जगह छापामारी की है। जहां से पुलिस सबूत जुटा रही है। केरल के स्थानीय थाने की पुलिस के साथ मिलकर मध्य प्रदेश पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ 2028 में भीड़ नियंत्रण की कमान AI के हाथ, यूपी टीम करेगी उज्जैन में मदद

शादी के बाद हुई थी नाबालिग होने की पुष्टि
बता दें कि​ शादी के बाद वायरल गर्ल के नाबालिग होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही एमपी पुलिस के पास खरगोन थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। FIR दर्ज होने के बाद से ही केरल की स्थानीय पुलिस के साथ ही एमपी पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय हो गई। लेकिन अब तक वायरल गर्ल और फरमान नहीं मिल सके हैं। एमपी पुलिस का कहना है कि आरोपी फरमान की तलाश और पीड़िता की बरामदगी के लिए विभाग ने अब हर स्तर पर प्रयास तेज कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  Mahakumbh में स्नानार्थियों की संख्या 63 करोड़ पार, महाशिवरात्रि के चलते आज से मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन

पिता के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की थी शादी
बता दें कि वायरल गर्ल केरल में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसी दौरान उसकी मुलाकात फरमान खान से हुई थी। इस बीच दोनों दोनों करीब आए और यह करीबी प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि दोनों की शादी को लेकर पिता ने भी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि वे दोनों के रिश्ते से नाराज थे और शादी के सख्त खिलाफ थे। उनका कहना था कि उसने अपने बॉयफ्रेंड से शादी उनकी मर्जी के खिलाफ जाकर की थी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ में साधु-संतों का लिया आशीर्वाद, 'महाकुंभ एकता और समता का संगम'

फरमान ने शेयर किया वीडियो, भाग गई वायरल गर्ल, बड़ा खुलासा
बता दें कि इन दिनों फरमान खान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पोस्ट में फरमान नजर आ रहा है। वह वीडियो में कह रहा है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वायरल गर्ल उसे छोड़कर भाग गई। वह कह रहा है कि वह राजस्थान के पुष्कर में आया हूं, उसे ढूंढ़ रहा हूं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment