सतना व्यापार मेले के वॉशरूम में युवती का वीडियो बनाकर पोस्ट, प्रबंधन ने FIR दर्ज कराई

सतना 

सतना के बीटीआई ग्राउंड में चल रहे विंध्य व्यापार मेले की चकाचौंध के बीच एक शर्मनाक करतूत सामने आई है। मेले के रामगढ़ सेक्शन में बने महिला बाथरूम में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

मैनेजमेंट के हाथ-पांव फूले, देर रात पहुंची पुलिस

ये भी पढ़ें :  अनूपपुर में पुलिस ने हॉस्टल में 25 से अधिक लड़कियों की पिटाई करने के आरोप में महिला सुप्रिटेंडेंट के खिलाफ मामला किया दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मेला प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन के लोग देर रात कोलगवां थाने पहुंचे और अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से वीडियो के सोर्स का पता लगा रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़ें :  लोकतंत्र की खूबसूरती न्यायालयों से है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हजारों की भीड़, सुरक्षा नदारद

विंध्य व्यापार मेला शहर का बड़ा आयोजन है, जहां रोजाना हजारों महिलाएं और युवतियां आती हैं। सार्वजनिक बाथरूम जैसी जगह पर ऐसी घुसपैठ ने लोगों को डरा दिया है। इस घटना के बाद मेले की सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं और उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा में अधूरे प्रधानमंत्री आवास के 86 लाख रुपये हड़पे, 3 ठेकेदार समेत 6 पर FIR, 2 रोजगार सहायक बर्खास्त

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment