दशहरा पर रावण दहन को लेकर तैयारियां तेज, 50 फीसदी महंगा हुआ रावण का पुतला

ग्वालियर

दशहरा पर रावण दहन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दशहरे के मौके पर लगने वाला रावण बाजार सज चुका है। इस बाजार में एक फीट से लेकर 25 फीट तक रावण बिकने आए हैं, जिनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम में 12 साल की बच्ची अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली

ग्वालियर के छप्परवाला पुल इलाके में रावण बाजार सज चुका है। इस बाजार में हर तरफ सिर्फ रावण ही रावण नजर आ रहा है। नवमी से दशहरा तक दो दिन लगने वाले बाजार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दशहरे के लिए दूर-दूर से लोग रावण खरीदने के लिए ग्वालियर के रावण बाजार आते हैं।

ये भी पढ़ें :  तेंदूखेड़ा में बारिश में बह गई मंडी में रखी सैकड़ों क्विंटल मक्का, बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल

हालाकि इस बार भारी बारिश के चलते घास और लकड़ी पर महंगाई से रावण भी 20 से 50 फीसदी महंगा हो गया है। लेकिन फिर भी जो रावण के खरीदार हैं वह बड़ी तादाद में आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक ग्वालियर अंचल में 50 हजार से ज्यादा रावण का दहन होता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment