राष्ट्रपति मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के प्रवास को सुखद बताया, राजभवन की विजिटर बुक में व्यक्त की अपनी भावनाएं

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 02 सितंबर, 2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास को सुखद बताया, राजभवन में मिले आतिथ्य को अत्यन्त सराहा और छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं दीं। मुर्मु ने आज यहां राजभवन से प्रस्थान के पूर्व यहां के विजिटर बुक में अपनी भावनाओं को शब्द दिए। विजिटर बुक में  उनके द्वारा लिखित पाठ इस प्रकार है-

ये भी पढ़ें :  थेन्नारसु ने केंद्र से की एनडीआरएफ से 6,675 करोड़ रुपये जारी करने का आग्रह

‘‘छत्तीसगढ़ की मेरी पहली यात्रा की सुखद स्मृतियां मेरे मानस पटल पर सदैव अंकित रहेंगी । राजभवन में मिले आतिथ्य से मेरा यह प्रवास मेरे लिए और भी अधिक स्मरणीय हो गया है। इसके लिए मैं राज्यपाल श्री हरिचंदन जी को धन्यवाद देती हूं तथा राजभवन की टीम के सदस्यों की सराहना करती हूं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।‘‘

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान की 80 फीसदी आवाम गे, बाकी 20% बायसेक्सुअल; एक्टिविस्ट हिना बलूच ने खोले गहरे राज

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment