नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया है। 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत हजारों बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उन्हें ‘बड़ी जीत’ के लिए दो टारगेट दिए हैं। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी के नारे 'फिर आएंगे केजरीवाल' पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि ये कह रहे हैं कि फिर आएंगे, पर जनता कह रही है कि फिर खाएंगे। उन्होंने शीशहल को लेकर भी निशाना साधा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली में संगठन की ताकत, हर बूथ पर तीन-तीन, चार-चार पीढ़ी के कार्यकर्ता हैं, यह शक्ति इस बार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड विजय दिलाएगी। मोदी ने कहा कि इस चुनाव में सिर्फ विजय काफी नहीं हैं, बल्कि हर बूथ पर दो लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए। पीएम ने कहा कि पहला लक्ष्य यह होना चाहिए कि मतदान के सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे, पिछले 10 साल में जितना मतदान हुआ है, उससे ज्यादा मतदान हमारे बूथ में होगा। उन्होंने दूसरा लक्ष्य यह दिया कि हर बूथ पर भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट कैसे मिले, इसके लिए बूथ में रहने वाले सभी नागरिकों का दिल जीतना है, उनकी दुआएं लेनी है।
ये भी पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी से मिले सीआईआई के प्रतिनिधि, राज्य में व्यापार और निवेश का बन रहा बेहतर माहौल उद्योग जगत बोला, सीएम योगी के नेतृत्व में बदला प्रदेश का सिस्टम, निवेश के लिए बना भरोसेमंद मॉडल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के कारण देशभर के उद्योगपतियों का रुख उत्तर प्रदेश की ओर बेहतर कानून व्यवस्था से यूपी बना निवेशकों की पहली पसंद उद्योग स्थापना को लेकर सीएम योगी के साथ उद्योगपतियों ने किया महत्वपूर्ण विचार-विमर्श उद्योगपतियों को इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में हरसंभव मदद करेगी योगी सरकार यूपी में जमीन पर काम करना अब पहले से काफी आसान, प्रोजेक्ट लगाने को लेकर देश की इंडस्ट्री उत्साहित लखनऊ, 03 जनवरी : बेहतर कानून व्यवस्था और स्थिर प्रशासनिक माहौल के चलते उत्तर प्रदेश अब देशभर के उद्योग जगत की पहली पसंद बनता जा रहा है। सुरक्षा, अनुशासन और निष्पक्ष शासन ने निवेशकों का भरोसा प्रदेश में मजबूत किया है। इसके परिणामस्वरूप बड़े, मध्यम और छोटे तीनों सेगमेंट के उद्योग तेजी से उत्तर प्रदेश की ओर रुख कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों ने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री से भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष श्री राजीव मेमानी, नई दिल्ली, श्री उमाशंकर भरतिया, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, इण्डिया ग्लाइको लि०, दिल्ली / नोएडा व श्री सुनील मिश्रा ने मुलाकात कर निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विस्तार को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश का सिस्टम और गवर्नेंस मॉडल पूरी तरह बदला है। अब जमीन पर काम करना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हुआ है और परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के विजन में उद्यमी सहयोग करना चाह रहे हैं। सीएम योगी के साथ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बढ़ाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया। उत्तर प्रदेश में डिक्रिमिनलाइजेशन विधेयक लागू होने के बाद इंडस्ट्री का भरोसा और बढ़ा है। इसके साथ ही प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों और प्रोत्साहन के कारण ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बढ़ रहा है। एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक्स हब से औद्योगिक इकोसिस्टम को मिली मजबूती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रतिनिधिमंड ने स्पष्ट रूप से कहा कि सख्त कानून-व्यवस्था ने उत्तर प्रदेश का औद्योगिक वातावरण पूरी तरह बदल दिया है। निवेश निर्णयों के लिए आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक स्थिरता प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, एयरपोर्ट, लॉजिस्टिक्स हब तथा बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के तेज विकास ने राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम को नई मजबूती प्रदान की है। सिंगल-विंडो सिस्टम और डिजिटल प्रक्रियाओं से उद्योग स्थापना हुई आसान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुए विचार-विमर्श में यह भी सामने आया कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अब केवल नीति तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वह जमीन पर प्रभावी रूप से लागू हो रहा है। प्रदेश सरकार की सिंगल-विंडो सिस्टम सेवा निवेश मित्र जहां वर्तमान में 43 विभागों की 525 से अधिक सेवाएं उपलब्ध है, जहा भौतिक हस्तक्षेप के बिना समयबद्ध डिजिटल स्वीकृतियों के चलते प्रदेश में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है। राज्य सरकार की प्रो-इंडस्ट्री नीति और त्वरित निर्णय क्षमता निवेश को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। इसी क्रम में उच्चीकृत निवेश मित्र 3.0 को जल्द लांच किया जायेगा जिसमें एआई व चैटबाट जैसी सुविधाओं से निवेशकों की निवेश यात्रा और आसान होगी । यूपी में नए निवेश और विस्तार योजनाओं को लेकर उद्यमी उत्साहित प्रतिनिधियों ने कहा कि समग्र रूप से बेहतर कानून व्यवस्था, सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर, पारदर्शी प्रशासन और उद्योगों को मिल रहे सहयोग के चलते उत्तर प्रदेश एक विश्वसनीय और स्थिर निवेश राज्य के रूप में उभर रहा है। यही कारण है कि देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति आने वाले समय में यूपी में नए निवेश और विस्तार योजनाओं को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इसके साथ ही प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि तय मानी जा रही है।
डर की वजह से हर दिन नई घोषणा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली वाले AAP वालों की आप-दा और उनके झूठ और फरेब से अब ऊब चुके हैं। पहले कांग्रेस ने और फिर AAP वालों की आप-दा ने दिल्ली के लोगों से बहुत विश्वासघात किया है। ये आप-दा वाले अब हर दिन एक नई घोषणा कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उनको रोज पराजय की नई-नई खबरें मिल रही हैं। ये इतने डरे हुए हैं कि इन्हें रोज सुबह एक नई घोषणा करनी पड़ रही है। लेकिन अब दिल्ली की जनता इनका खेल समझ गई है।
जनता कहती है फिर खाएंगे-फिर खाएंगे
प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल के नारे पर तंज कसते हुए कहा, 'कहते हैं फिर आएंगे फिर आएंगे, लोग कह रहे हैं कि फिर खाएंगे- फिर खाएंगे। उनकी आवाज आते ही जनता से आवाज आती है, फिर खाएंगे-फिर खाएंगे। हमारे बूथ के हर कार्यकर्ता के पास आपदा वालों की पूरी पोल पट्टी पहले से है। पहले इनकी पोल खोलें और फिर अपनी उपलब्धियां बताएं। एक एक घर में बैठकर समझाइए कि हम क्या करने वाले हैं। झुग्गी वालों से इन्होंने क्या कहा था। कहा था कि मकान बनाएंगे, लेकिन देखा भी नहीं। अब फिर कहने लगे कि मकान बनाएंगे। तुम्हें 10 साल में कभी फुर्सत नहीं मिली। आज नई बातें कर रहे हो। हमने जो घर बनवाएं हैं गरीबों के लिए उनकी तस्वीरें जनता को दिखाइए।'
शीशमहल में मौज मस्ती करते रहे: मोदी
पीएम मोदी ने शीशमहल का जिक्र करते हुए भी अरविंद केजरीवाल पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने कहा, 'इनका पूरा ध्यान एक ही बात पर था शीशमहल बनाओ। शीशमहल में नए नए सपने बुनो। मौज मस्ती करो। जरा याद करो कैसी कैसी कसमें खाईं थीं। गरीबों को कैसे भ्रमित किया था। इनके शीशमहल को देखकर हर दिल्लीवासी इनके झूठ को याद कर रहा है। इनके फरीब को याद कर रहा है। जनता के साथ किए गए धोखे का जीता-जागता सबूत है शीशमहल। पानी की तरह पैसा बहाया गया एक एक सामान पर। इसके बाद इन लोगों ने दिल्ली को साफ पानी के लिए तरसा दिया।'
Related