पृथ्वी शॉ को 10 बजे सोने और डाइट बदलने की दी सलाह, हालत देख दोस्त का छलका दर्द

नई दिल्ली
पृथ्वी शॉ को एक समय पर भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बना ली थी। कई लोग उन्हें विराट कोहली के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के रूप में देख रहे थे। हालांकि भारत के अंडर-19 विश्व कप के कप्तान का करियर बहुत ही जल्दी ढलान पर चला गया। वह आईपीएल 2025 के मेगा नीलामी में अनसोल्ड रहे और फिर मुंबई की रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी जगह नहीं बना सके। इस मुश्किल समय में पृथ्वी शॉ को उनके करीबी दोस्त और पंजाब किंग्स के स्टार क्रिकेटर शशांक सिंह ने उन्हें करियर को पटरी पर लाने वाली सलाह दी है।

ये भी पढ़ें :  एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने अपना पांचवां खिताब जीतकर इतिहास रच दिया

शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट पर शशांक सिंह ने कहा कि पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है और अगर वह अपने बेसिक्स पर वापस जाएं तो वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं। शशांक सिंह ने कहा, ''पृथ्वी शॉ को कम आंका गया है। अगर वह अपनी पुरानी चीजों पर काम करे, वह सब कुछ हासिल कर सकता है। मैं उसको तब से जानता हूं जब वह 13 साल का था। क्योंकि मैंने मुंबई में उनके साथ क्लब क्रिकेट खेला है। अगर आप मुझसे पूछें कि उनके साथ क्या गलत है, तो उनका कुछ चीजों पर अलग नजरिया है।''

ये भी पढ़ें :  तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, हर्षित राणा ने डेवोन कॉनवे को किया बोल्ड

उन्होंने आगे कहा, ''शायद वह अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव कर सकता है, जैसे रात 11 बजे के बजाय 10 बजे सो सकता है, या शायद अपने डाइट में सुधार कर सकता है। ये भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बेहतर चीज होगी। शायद वह कर (चीजें बदल) रहा है। उसे मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। शायद उसे पहले से ही 10 बेहतर लोग सलाह दे रहे हैं।''

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment