पीएसजी ने टॉटेनहैम को हराकर यूईएफए सुपर कप जीता, उठाई साल की पांचवीं ट्रॉफी

पेरिस
चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखा है। साल 2025 में पीएसजी का दबदबा फुटबॉल में कायम है। यूईएफए सुपर कप के फाइनल में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी ने टॉटेनहैम को हराकर खिताबी जीत हासिल की। इसी के साथ फ्रांस के इस फुटबॉल क्लब ने साल 2025 की पांचवीं ट्रॉफी उठाई है।

नूनो मेंडेस ने शूटआउट में निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर पीएसजी की शानदार वापसी को अंजाम तक पहुंचाया। पीएसजी की जीत एक समय असंभव लग रही थी, क्योंकि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के बीच खेले गए इस वार्षिक मैच में टॉटेनहैम निर्धारित समय के 85वें मिनट तक 2-0 से आगे चल रहा था।

ये भी पढ़ें :  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करना है लक्ष्य : श्रेयस

ली कांग-इन ने निचले कोने में जोरदार शॉट लगाकर पीएसजी के लिए पहला गोल किया, जबकि उनके साथी खिलाड़ी गोंकालो रामोस ने इंजरी टाइम के चौथे मिनट में बराबरी का गोल दागकर उडीन के स्टेडियो फ्रीउली में खेले गए इस रोमांचक मैच में स्कोर 2-2 कर दिया। पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी के लिए विटिना पहले प्रयास में चूक गए।

ये भी पढ़ें :  मिचेल मार्श ने कहा- पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है, आक्रामक बल्लेबाज विरोधी टीम में नहीं है

इसके बाद टॉटेनहैम शूटआउट में 2-0 की बढ़त बनाकर फिर से उलटफेर करने की स्थिति में आ गया, लेकिन उसके खिलाड़ी मिकी वैन डे वेन और मैथिस टेल पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए, जबकि पीएसजी ने लगातार चार पेनल्टी गोल में बदलीं और साल की पांचवीं अपने कैबिनेट में जमा की। पीएसजी ने इस साल चैंपियंस लीग, लीग 1 और कूप डी फ्रांस का तिहरा खिताब जीता था। उसने जनवरी में ट्रॉफी डेस चैंपियंस भी जीता था। इस तरह पांच ट्रॉफी इस साल क्लब ने जीत ली हैं।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से ध्रुव जुरेल की हो सकती है टेस्ट टीम में एंट्री

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment