पुडुचेरी चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

पुडुचेरी

बीजेपी ने पुडुचेरी  विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रिलीज कर दी है। BJP ने पुडुचेरी की 9 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं, जिससे चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। BJP की Central Election Committee की मीटिंग बीते 18 मार्च 2026 को हुई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष Nitin Nabin ने की। इस मीटिंग में PM Modi, केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah समेत कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  कश्मीर और आतंकवाद पर बात करने को भारत से फिर संपर्क में पाकिस्तान

मन्नादिपेट से प्रत्याशी होंगे पुडुचेरी के गृहमंत्री
BJP की तरफ से रिलीज की गई सूची के मुताबिक, पुडुचेरी के गृहमंत्री A. Namassivayam को मन्नादिपेट विधानसभा सीट से सियासी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा, ऊसुदु (एससी) सीट से ई. थीप्पैनथन, राजभवन से वी.पी. रामालिंगम, कालापेट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम, मुदलियारपेट से ए. जॉनकुमार, तिरुनल्लार से जी.एन.एस. राजशेखरन, मनावेली से एंबलम आर. सेल्वम, माहे सीट से ए. दिनेशन और नेरावी टी.आर. पट्टिनम से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम को टिकट दिया गया है।

चुनावी तैयारियों को BJP ने दी धार
पार्टी के उम्मीदवारों की इस लिस्ट से साफ है कि बीजेपी ने लोकल नेताओं पर विश्वास जताते हुए संतुलित उम्मीदवारों का चुनाव किया है। उम्मीदवारों के नामों के ऐलान से BJP ने अपनी स्ट्रैटेजी को स्पष्ट कर दिया है। अब सभी की नजरें दूसरे दलों की लिस्ट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि पुडुचेरी में इस बार मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। बीजेपी ने यह लिस्ट जारी करने के साथ ही अपनी चुनावी तैयारियों को धार दे दी है। आने वाले दिनों में यहां चुनाव प्रचार और तेज होने वाला है। पुडुचेरी में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर में नड्डा की हुंकार...BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

विधानसभा सीट

उम्मीदवार का नाम

मन्नादिपेट

. नमस्सिवयम

ऊसुदु (एससी)

. थीप्पैनथन

राजभवन

वी.पी. रामालिंगम

कालापेट

पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम

मुदलियारपेट

. जॉनकुमार

तिरुनल्लार

जी.एन.एस. राजशेखरन

मनावेली

एंबलम आर. सेल्वम

माहे

. दिनेशन

नेरावी टी.आर. पट्टिनम

टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment