संसद की सुरक्षा पर सवाल! युवक दीवार फांदकर पहुंचा अंदर, मचा हड़कंप

नरे दिल्ली

देश की संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स पेड़ के सहारे संसद की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। वह गुरुड़ द्वार तक पहुंच गया था तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना संसद के मानसून सत्र खत्म होने के एक दिन बाद हुई है।

नेशनल डेस्क। देश की संसद की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का मामला सामने आया है। एक शख्स पेड़ के सहारे संसद की दीवार फांदकर अंदर घुस गया। वह गुरुड़ द्वार तक पहुंच गया था तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। यह घटना संसद के मानसून सत्र खत्म होने के एक दिन बाद हुई है।

ये भी पढ़ें :  अपडेटेड Royal Enfield Goan Classic 350 लॉन्च, नई स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ आया नया अपडेट

आरोपी से पूछताछ जारी
हिरासत में लिए गए शख्स की पहचान की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या उसके पास कोई हथियार था और उसका मकसद क्या था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब संसद का मानसून सत्र गुरुवार को ही खत्म हुआ है।

ये भी पढ़ें :  पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर बवाल: 'भारतीय लुटेरा था गजनवी', BJP ने कांग्रेस पर हमला बोला

मानसून सत्र में क्या हुआ?
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला। इस 32 दिन के सत्र में कुल 21 बैठकें हुईं। हालांकि इस दौरान विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई।

सत्र के दौरान सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए। वहीं विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में मतदाता सूची में गड़बड़ी (SIR) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान युद्धविराम दावों जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।

ये भी पढ़ें :  भारत में वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही में एआईएफ निवेश 4.49 लाख करोड़ रुपये रहा : रिपोर्ट

यह घटना संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment