वैभव सूर्यवंशी पर उठे सवाल: AB de Villiers को लेकर किसने कहा- नहीं बन पाएंगे प्रोफेशनल?

नई दिल्ली
वैभव सूर्यवंशी भारत के एक उभरते सितारे हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना है। आईपीएल 2026 में भी फैंस उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखने के लिए बेताब हैं। वैभव ने पिछले साल आईपीएल में डेब्यू किया। उन्हें सिर्फ 7 मैच खेलने का मौका मिला, मगर उन्होंने इतने में ही दुनिया को अपना दीवाना बना लिया। वैभव ने इस दौरान आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा था। वैभव आईपीएल के अलावा इंटरनेशनल मंच पर भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वैभव सूर्यवंशी की इन उपलब्धियों के बावजूद आरसीबी के स्टार बल्लेबाज जितेश शर्मा का कहना है कि वह कभी प्रोफेशनल नहीं बन पाएंगे। आईए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

ये भी पढ़ें :  वैभव सूर्यवंशी की मुश्किल परीक्षा, इंग्लैंड में सीख रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबक

जितेश शर्मा से हाल ही में साउथ अफ्रीका के लीजेंड बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर पूछा कि वह किस युवा खिलाड़ी पर मिलियन डॉलर निवेश करना चाहेंगे। तो जितेश ने यहां वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया। उन्होंने कहा, “अभी, वैभव सूर्यवंशी। मुझे लगता है कि वह विश्व क्रिकेट पर छा सकता है। उसके पास 'गियर नंबर 6' है और कौशल का एक बहुत अच्छा सेट है।” एबी डी विलियर्स ने भी सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। मैंने उसे अंडर-19 में खेलते देखा था। जब आपको IPL और बड़े क्रिकेट का अनुभव मिल जाता है, तो उसके बाद भी उसी स्तर का प्रदर्शन बनाए रखना हमेशा आसान नहीं होता। उस वर्ल्ड कप में जिस तरह से उसने खेला, उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ। वह बहुत ही प्रोफेशनल हैं। अपनी उम्र के हिसाब से वह काफी समझदार है।”

ये भी पढ़ें :  फाइनल में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल पवेलियन लौटे वैभव सूर्यवंशी, तोड़ी अंग्रेजों की कमर

जितेश शर्मा ने यहां डी विलियर्स की प्रोफेशनल वाली बात पकड़ ली। उन्होंने जवाब में कहा, “वह प्रोफेशनल नहीं है। मैं आपको यह बता सकता हूं। हर कोई उसे प्रोफेशनल बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि वह कभी प्रोफेशनल बन पाएगा। वह मैदान पर हो सकता है, लेकिन मैदान के बाहर, वह नहीं बनेगा। मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं उससे कहता हूं कि रात में आइसक्रीम न खाए।”

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment