WhatsApp का Quick Recap फीचर लॉन्च: अब पुराने मैसेज याद दिलाएगा एक क्लिक में

WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक कमाल का AI-पावर्ड फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इस फीचर के जरिए आपकी चैटिंग और भी आसान हो जाएगी. इस नए फीचर का नाम Quick Recap है. इसकी मदद से यूजर्स अपने अनरीड मैसेज की Summary हासिल कर सकेंगे. इस फीचर का मकसद यूजर्स के टाइम की बचत कराना और लंबी चैट्स को जल्दी समझना है.

क्या है Quick Recap फीचर?

WhatsApp के इस नए फीचर में Meta AI की मदद से किसी भी चैट में आए अनरीड मैसेज का छोटा और समझने लायक gist पेश किया जाएगा. इसका मतलब अब आपको लंबी-लंबी चैट्स स्क्रॉल नहीं करनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें :  12 अगस्त को लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण: दिन में छाएगा अंधेरा, वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

Quick Recap की खास बातें

क्विक रिकैप एक साथ 5 चैट्स तक का जिस्ट निकाल कर दे सकेगा. ये फीचर Meta AI की पावर से चलेगा. यूजर की प्राइवेसी पूरी तरह सेफ रहेगी. इस फीचर में AI चैट समरी प्राइवेट तरीके से तैयार करेगा. Advanced Chat Privacy वाले मैसेज इसमें शामिल नहीं होंगे.

कैसे इस्तेमाल करेंगे Quick Recap?

ये भी पढ़ें :  WhatsApp के 3 अरब यूजर्स खतरे में! एक्सपर्ट का नया टूल करेगा चुपचाप जासूसी, अलर्ट भी नहीं मिलेगा

जब ये फीचर शुरू हो जाएगा तब इसे ऐसे इस्तेमाल किया जा सकेगा. इसके लिए अपनी पसंद की चैट्स सेलेक्ट करनी होगी. ऊपर राइट साइड में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें. इसके बाद Quick Recap ऑप्शन पर क्लिक करें. आपको उस चैट का जिस्ट दिखाई देगा.

अभी बीटा टेस्टिंग में है ये फीचर

Quick Recap फीचर अभी केवल बीटा वर्जन WhatsApp Beta Android v2.25.21.12 में देखा गया है. लेकिन अभी ये बीटा टेस्टर्स के लिए भी अवेलेबल नहीं किया गया है. ये डेवलपमेंट स्टेज में है. आने वाले अपडेट्स के साथ ये फीचर पहले बीटा यूजर्स को और फिर सभी के लिए शुरू किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :  WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी फीचर, अब फोन नंबर भी कर सकेंगे हाइड

WhatsApp का Quick Recap फीचर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है जो डेली कई चैट्स मिस कर देते हैं या ऑफिस ग्रुप्स में ढेरों मैसेज आते हैं. ये फीचर समय बचाएगा और चैटिंग को जल्दी समझने में मदद करेगा. इसके बाद आपकी प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं होगा.

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment