WhatsApp का बड़ा प्राइवेसी फीचर, अब फोन नंबर भी कर सकेंगे हाइड

नई दिल्ली
WhatsApp पर किसी से बातचीत करने के लिए फिलहाल उनके फोन नंबर की जरूरत होती है. कंपनी अब इसे बदल रही है. ये फीचर कुछ यूजर्स को मिल रहा है और जल्दी ये सभी को मिलना स्टार्ट होगा। 

अब तक WhatsApp पर किसी से बात करने के लिए उसका मोबाइल नंबर होना जरूरी था. कंपनी एक नए यूजरनेम फीचर पर काम कर रही है, जिसके जरिए लोग बिना नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से चैट कर सकेंगे। 

गौरतलब है कि इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप टेलीग्रा में काफी पहले से यूजरनेम फीचर है. टेलीग्रम पर यूजर्स अपना फोन नंबर हाइड करके भी लोगों से बात कर सकते हैं, लेकिन वॉट्सऐप पर अभी तक ऐसा नहीं था। 

यूजरनेम फीचर से होंगे कई फायदे
नई जानकारी के मुताबिक, यूजर्स अपना एक अलग यूजरनेम बना सकेंगे, ठीक वैसे ही जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होता है. इसका मतलब यह होगा कि अब आप किसी को अपना फोन नंबर दिए बिना भी उससे जुड़ सकते हैं. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अपनी प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहते हैं। 

ये भी पढ़ें :  यूपी : जल संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि, 34 हजार सरकारी-गैर सरकारी भवनों में लगे रूफ टॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

आज के समय में कई लोग अपना पर्सनल नंबर हर किसी के साथ साझा नहीं करना चाहते. खासकर ऑनलाइन ग्रुप, बिजनेस, या नए लोगों से जुड़ते समय यह चिंता और बढ़ जाती है. ऐसे में यह नया फीचर यूजर्स को ज्यादा सुरक्षित अनुभव देगा और उनकी पहचान को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। 

ये भी पढ़ें :  यूट्यूबर ध्रुव राठी ने लॉन्च किया AI Fiesta, एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे सारे एआई टूल्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp इस फीचर को सुरक्षित बनाने के लिए कुछ खास नियम भी ला सकता है. हर यूजरनेम अलग होगा और कुछ शब्दों या फॉर्मेट पर रोक लगाई जा सकती है, ताकि फर्जी अकाउंट और धोखाधड़ी को रोका जा सके। 

इसके अलावा अगर कोई यूजर अपना यूजरनेम बदलता है, तो इसकी जानकारी भी सामने वाले को मिल सकती है. इस फीचर के आने के बाद आप किसी को भी अपना वॉट्सऐप यूजरनेम दे सकते हैं. चैटिंग के दौरान सामने वाले को आपका नंबर नहीं दिखेगा। 

मोबाइल नंबर बिना दिखाए होगी चैटिंग
इस फीचर के आने के बाद WhatsApp का इस्तेमाल थोड़ा बदल सकता है. अभी तक यह पूरी तरह मोबाइल नंबर पर आधारित ऐप है, लेकिन यूजरनेम आने के बाद यह एक तरह से सोशल प्लेटफॉर्म जैसा भी लग सकता है. लोग आसानी से नए लोगों से जुड़ पाएंगे, बिना अपनी निजी जानकारी दिए। 

ये भी पढ़ें :  डिप्रेशन के बाद बढ़ा वजन, Aamir Khan की बेटी Ira Khan बोलीं- हां, मैं मोटी हूं, 2020 से बॉडी इमेज इश्यूज से जूझ रही हूं

हालांकि इसके साथ कुछ चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं. जैसे फर्जी प्रोफाइल बनाना या किसी और की पहचान का इस्तेमाल करना. लेकिन कंपनी इस पर काम कर रही है ताकि यूजर्स को सुरक्षित माहौल मिल सके। 

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में बताया जा रहा है और अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. लेकिन जिस तरह से WhatsApp लगातार नए फीचर जोड़ रहा है, उससे साफ है कि आने वाले समय में ऐप का इस्तेमाल और ज्यादा सुरक्षित और आसान होने वाला है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment