राजा रघुवंशी हत्याकांड: शिलांग कोर्ट में विपिन रघुवंशी ने दिए दो घंटे तक बयान, 20 से अधिक सवालों का जवाब

 इंदौर
 इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मंगलवार को भाई विपिन रघुवंशी के बयान शिलांग की कोर्ट में दर्ज किए गए। यहां दो घंटे तक विपिन से 20 से अधिक सवाल पूछे गए। विपिन ने हर सवाल का जवाब दिया। बयान 3.30 बजे शुरू हुए थे, जो शाम 5.30 बजे तक चलते रहे। बयान में बताया कि राजा और सोनम की सहमति से शादी की थी। शादी में दोनों पक्षों के रिश्तेदार और समाजजन पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें :  केंद्र के विजन के मुताबिक राज्य के संभाग मुख्यालय को रीजनल इकोनॉमिक ग्रोथ हब के रूप में विकसित करने की तैयारी

इस दौरान शिलांग के सोहरा गांव स्थित खाई के पास राजा के शव की वीडियो रिकार्डिंग भी कोर्ट के समक्ष रखी गई। उसने कहा कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह, आकाश सिंह राजपूत, विशाल और आनंद कुर्मी की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्या के बाद सोनम लगातार पुलिस को बरगला रही थी।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने रचा कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

विपिन ने बताया कि जब राजा से बात नहीं हो रही थी तो वे उसे ढूंढते हुए शिलांग पहुंचे थे। यहां रुककर राजा को ढूंढा, मशक्कत के बाद शव मिला था। हाथ पर नाम गुदा होने से उसकी पहचान हो पाई थी। विपिन ने शिलांग की कुछ होटलों के फुटेज हासिल किए थे। यह फुटेज भी कोर्ट में दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई आगामी 26 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें :  Journalists के लिए राहत,सीएम डॉ. यादव का एलान- बीमा प्रीमियम की बढ़ी दरें अब सरकार करेगी वहन

 

Share

Leave a Comment