राजस्थान-मुख्यमंत्री ने जल महल की पाल में उड़ाई पतंग और किया गौपूजन, कर्मशील एवं दानशील बनने का दिया संदेश

जयपुर।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को मकर संक्रांति के पर्व पर जल महल की पाल पर पतंग उत्सव (काइट फेस्टिवल) का ग़ुब्बारे एवं पतंग उड़ाकर शुभारंभ किया। मकर संक्रांति के पर्व पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-जयपुर में लाडेसर अभियान का आगाज, 5300 कुपोषित एवं 883 अति कुपोषित बच्चों को दी किट

उन्होंने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर कर्मशील व दानशील बनने का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पतंगों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। फेस्टिवल में लोक-कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान  उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़, विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य, पर्यटन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन, पर्यटन आयुक्त श्री विजयपाल सिंह, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र सोनी सहित अन्य अधिकारी एवं देशी-विदेशी पर्यटक और आम जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में ठंड ने बढ़ाई सिहरन: चक्रवाती बारिश के बाद 13 जिलों में यलो अलर्ट, सिरोही सबसे ठंडा

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति पर्व मनाया-
इसके बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला पहुँचे। उन्होंने सपत्नीक विधिवत् मंत्रोच्चारण के साथ गौ पूजन किया एवं गायों को चारा खिलाकर गौसेवा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन से मुलाकात की और बधाई भी दी। श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग उड़ाई एवं मकर संक्रांति पर्व मनाया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment