Ram Mandir Inauguration : अयोध्या रेलवे स्टेशन अब होगा “अयोध्या धाम” जंक्शन, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बदला नाम

 

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, अयोध्या, 27 दिसंबर, 2023

अयोध्या। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है। 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे। उससे पहले अयोध्या जंक्शन का नाम बदल दिया गया है। अब अयोध्या जंक्शन को अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। अयोध्या से बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या एयरपोर्ट और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें :  CG के किसानों के लिए अच्छी ख़बर…किसान अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा, छत्तीसगढ़ सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी सहमति

 

बुधवार को अयोध्या सांसद ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नवनिर्मित भव्य अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम जनभावनाओं की अपेक्षा अनुरूप बदलकर अयोध्या धाम कर दिया गया है, जिसके लिए पीएम मोदी, सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करता हूं।

ये भी पढ़ें :  रायपुर ब्रेकिंग : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे रायपुर, बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आयोजित विधानसभा घेराव में होंगे शामिल

 

पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगे और एक रोड शो भी करेंगे। इसके अलावा अयोध्या एयरपोर्ट और नव निर्मित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment