Ram Navami 2026 Horoscope: रामनवमी पर ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस बार तिथि दो दिन पड़ने के कारण लोगों में कन्फ्यूजन है कि रामनवमी कब मनाई जाए. धार्मिक मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर में हुआ था, इसलिए 26 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना अधिक शुभ माना जा रहा है. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, कुछ लोग 27 मार्च को भी रामनवमी मनाने की बात कर रहे हैं. इस दिन कई खास ज्योतिषीय योग भी बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है। 

रामनवमी पर ये रहेगी ग्रहों की स्थिति
इस दिन ग्रहों की स्थिति भी खास रहने वाली है. शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा. इसके अलावा गुरु और मंगल के साथ आने से नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. साथ ही कुछ राशियों में त्रिग्रही योग भी बन रहा है. इन सभी योगों का असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिलेगा. तो आइए जानते हैं कि रामनवमी किन राशियों के लिए शुभ रहेगा। 

ये भी पढ़ें :  महाराष्ट्र: अहिल्यनगर में रामनवमी जुलूस पर पथराव, कई लोग घायल, 10-12 पर FIR दर्ज

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा रामनवमी
इस बार रामनवमी का दिन खासतौर पर मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इन लोगों को लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है और जीवन में खुशियां बढ़ सकती हैं. परिवार में चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं. रिश्तों में मिठास आएगी. कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं. व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें :  दिवाली पर क्यों खुले रखते हैं दरवाजे : जानें पौराणिक महत्व और कथा

इसके अलावा मिथुन, कुंभ, तुला, मकर और सिंह राशि के लोगों को भी इस दिन कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं वृश्चिक और मीन राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर सेहत के मामले में. हालांकि कामकाज पर इसका ज्यादा नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। 

रामनवमी पर करें ये उपाय
अगर आप इस दिन भगवान राम की कृपा पाना चाहते हैं, तो कुछ सरल उपाय कर सकते हैं. रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. तुलसी के पत्तों की माला भगवान राम को अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी सकारात्मक फल मिल सकते हैं। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment