चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

चेन्नई
कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) इस बार मंगलवार को कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच होने वाले रणजी ट्रॉफी का फाइनल की मेजबानी करेगा और यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह हुबली में खेला जाएगा। केएससीए के पास इस मैच को बेंगलुरू या हुबली में से एक जगह कराने का विकल्प था। हालांकि, गृह मंत्रालय की एक्सपर्ट कमिटी द्वारा सुझाए गए बदलावों के निर्माण कार्य अभी जारी होने के कारण ही मैच को हुबली स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा की शान: जैसमीन लंबोरिया बनी वर्ल्ड चैंपियन, नुपूर रजत और पूजा कांस्य पदक विजेता

केएससीए के एक प्रवक्ता ने कहा, “दर्शकों के प्रवेश और कई जरूरी जगहों पर काम जारी है और उन रास्तों को चौड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा भी कई अहम कार्य हो रहे हैं। इन निर्माणों के बीच रणजी फाइनल को जिस तरह की सुविधा मिलनी चाहिए वो दे पाना संभव नहीं था।”

ये भी पढ़ें :  रणजी ट्रॉफी: जलज सक्सेना 6000 रन और 400 विकेट का डबल बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

उत्तराखंड को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर मात देने वाली आठ बार की चैंपियन कर्नाटक 2014-15 सीजन के बाद पहली बार खिताब जीतने मैदान में उतरेगी। फाइनल में कर्नाटक का सामना 67 सालों में पहली बार फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम से होगा। आंकड़ों की बात की जाये तो इससे पहले दोनों टीमें चार बार भिड़ंत कर चुकी है और हर बार कर्नाटक को जीत मिली है।

ये भी पढ़ें :  CSK vs DC: संजू ने 5 साल बाद IPL में जड़ा शतक; चेन्नई ने दिया 213 रनों का लक्ष्य

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment