कोचिंग सेंटर में मौसेरी बहनों से दुष्कर्म, एक्स्ट्रा क्लास में बुलाकर संचालक करता था अश्लील हरकतें, पुलिस ने मामला दर्ज किया

भोपाल
भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में संचालित एक कोचिंग सेंटर में दो छात्राओं से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कोचिंग संचालक वीरेंद्र त्रिपाठी दोनों छात्राओं को बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देकर पिछले आठ महीने से वारदात को अंजाम दे रहा था।

एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर बुलाता था
दोनों छात्राएं मौसेरी बहनें हैं। आरोपित एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर दोनों को अलग-अलग समय पर कोचिंग बुलाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं उसने कुछ और छात्राओं को तो अपना शिकार नहीं बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें :  एमपी में होने जा रहा बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सीएम मोहन यादव और सीएस अनुराग जैन के बीच हुई अहम चर्चा

आठवीं और 12वीं में पढ़ती हैं लड़कियां
छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है जबकि उसकी मौसी की 20 वर्षीय बेटी 12वीं में पढ़ती है। दोनों कालोनी में वीरेंद्र त्रिपाठी के कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थीं। 16 अप्रैल को आठवीं की छात्रा कोचिंग में अकेली थी, तभी वीरेंद्र ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें :  एमपीपीएससी आज प्रदेशभर में राज्य पात्रता परीक्षा यानी सेट का आयोजन करेगा, बनाए गए 323 केंद्र

बदनाम करने की धमकी
उसके बाद से वह लगातार पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी उसकी बड़ी बहन को दी। वह 10 अक्टूबर को विरोध जताने छोटी बहन के साथ कोचिंग पहुंच गई। आरोपित ने दोनों बहनों को बंधक बना लिया। धमकाया कि उसने दोनों के फोटो खींच रखे हैं। किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देगा।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस विधायक निर्मला की विधानसभा सदस्यता निरस्त कराने हाईकोर्ट जाएगी

दो महीने तक करता रहा दुष्कर्म
इसके बाद उसने बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म किया। करीब दो महीने तक वह डरा-धमकाकर दोनों का शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी करतूतों से परेशान होकर दोनों बहनों ने पूरी बात स्वजन को बता दी। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment