रतलाम विधायक ने किया ऐसा डांस की होने लगे ट्रेंड, एमएलए मथुरालाल डामर ने पोती की शादी में जमकर बजाए ढोल

रतलाम
 मध्य प्रदेश के रतलाम ग्रामीण से विधायक मथुरालाल डामर का इन दिनों अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. 70 की उम्र पार कर चुके विधायक मथुरालाल डामर का जमकर ढोल बजाते और डांस करते वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है.

मौका था विधायक जी पोती की शादी का, जहां उन्होंने आदिवासी परंपरा के अनुसार ढोल बजाकर और बाना (पुरुषों द्वारा डांडिया खेलना) खेलकर जमकर जश्न मनाया है. विधायक जी के इस खास अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें :  मंत्री सारंग ने पांढुर्णा के बोरगांव स्थित सेवा सहकारी समिति का किया औचक निरीक्षण

दिल खोल कर नाचे विधायक मथुरालाल

दरअसल, विधायक मथुरालाल डामर ने खुद अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "मैं सरकार में जिम्मेदारी निभाता हूं, लेकिन आज दिल एक दादा का है. पोती की शादी में खूब ढोल बजाया और अपनों के साथ दिल खोल कर नाचा. खुशियों के इन पलों में एक नेता नहीं केवल एक पिता और दादा हूं." इस पोस्ट को लोगों की सराहना भी मिली और वीडियो को लोगों ने शेयर भी किया.

ये भी पढ़ें :  बिजली कार्मिक 24x7फोन पर हैं उपलब्ध

परिवार के साथ जमकर मनाया जश्न

गौरतलब है कि रतलाम ग्रामीण से भाजपा विधायक मथुरालाल डामर अधिकारियों द्वारा तवज्जो नहीं दिए जाने से नाराज होने और भड़कने की कई खबरें आती रहती है, लेकिन ढोल बजाने और आदिवासी परम्परा के अनुसार डांस कर मस्ती करने यह वीडियो पहली बार सामने आया है.

ये भी पढ़ें :  इसाफ बैंक डकैती केस में बड़ी कामयाबी: 11वां आरोपी गिरफ्तार, जंगल के रास्ते पहुंचाया था दमोह

70 वर्षीय भाजपा विधायक के डांस वीडियो की चर्चा सोशल मीडिया के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी है. हालांकि, मौका खुशी का था और विधायक मथुरालाल डामर ने एक दादा के रूप में परिवार के साथ जमकर जश्न मनाया.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment