RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23% छात्र पास, बेटियों ने मारी बाजी!

जयपुर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के लाखों छात्रों का इंतज़ार आज खत्म हो गया है. बोर्ड ने 10वीं कक्षा (Secondary) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल का कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर देख सकते हैं। 

छात्राओं ने फिर मारी बाजी
राजस्थान बोर्ड के नतीजों में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है. बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक छात्राओं का सफलता प्रतिशत: 94.20% और छात्रों का सफलता प्रतिशत: 93.63% रहा. इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,66,561 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है। 

ये भी पढ़ें :  जयपुर को मिलेगी नई मेट्रो लाइन की सौगात, JDA ने जमीन आवंटन को दी मंजूरी

रिजल्ट चेक करने के 3 आसान तरीके

1. आधिकारिक वेबसाइट से सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर होगी। 

2. SMS के जरिए (अगर वेबसाइट न खुले):
फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: RJ10 के बाद रोल नंबर 
इसे 56263 या 5676750 पर भेज दें. रिजल्ट तुरंत आपके इनबॉक्स में होगा। 

ये भी पढ़ें :  जोधपुर के सरकारी स्कूलों में AI क्रांति, सेकंडों में हो रहा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

3. डिजिलॉकर (DigiLocker)
छात्र अपने आधार नंबर से लॉगिन करके अपनी डिजिटल प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

पास होने के लिए चाहिए 33% नंबर
बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है. जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है; बोर्ड जल्द ही उनके लिए 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' आयोजित करेगा। 

ये भी पढ़ें :  दिल्ली जयपुर हाइवे पर नींद की झपकी ली 5 जान

रिकॉर्ड समय में आया परिणाम
इस बार बोर्ड ने नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने के लक्ष्य के साथ मूल्यांकन प्रक्रिया को युद्ध स्तर पर पूरा किया. यही वजह है कि पिछले सालों की तुलना में इस बार नतीजे काफी पहले जारी कर दिए गए हैं, जिससे छात्रों को आगे की स्ट्रीम चुनने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। 

Share

Leave a Comment