दिल्ली में भीषण गर्मी पर रेखा सरकार का बड़ा फैसला, मजदूरों को राहत

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में आग बरसना शुरू हो गई है। इस भीषण गर्मी से मजदूरों को बचाने के लिए रेखा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। रेखा सरकार ने छांव, पानी का खास इंतजाम करते हुए कहा है कि दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच में मजदूर काम नहीं करेंगे। इस दौरान उनकी दिहाड़ी भी नहीं कटेगी।

बस शेल्टर्स पर होगी पानी की व्यवस्था
रेखा सरकार की तरफ से बताया गया है कि बस शेल्टर्स पर पानी की व्यवस्था होगी। बस में कोल्ड बॉक्स की सुविधा होगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इस काम को अमलीजामा पहनाने के लिए फायर, पावर और जल विभाग पूरी तरह तैयारी में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें :  देशभर में दवा खतरा: WHO ने तीन कफ सिरप को बताया जानलेवा, 112 दवाएं फेल हुईं

हीट वेव से लड़कों को दौड़ेंगी 330 एंबुलेंस
दिल्ली सीएमओ के एक्स हेंडल पर किए गए ट्वीट की वीडियो में बताया गया है- बाहर निकलने पर हर जगह पानी की सुविधा होगी। हेल्थ सेंटर में ओआरएस उपलब्ध होगा। अस्पताल में बेड होंगे। 330 एंबुलेंस को आपातकालीन समय में हीट वेव ट्रीटमेंट के लिए तैयार किया जाएगा। पूरी दिल्ली में 19000 वाटर कूलर, वाटर एटीएम और वाटर टैंकर की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें :  National Herald case : सोनिया-राहुल गांधी पर ED का बड़ा आरोप, 90 करोड़ कर्ज से 2000 करोड़ का खेल...

जानिए दिल्ली सीएमओ ने क्या कहा
इस ट्वीट में लिखा है- भीषण गर्मी और हीटवेव की चुनौती के समय दिल्लीवासियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, सजगता और मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment