उच्चदाब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक वृत्त में रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उच्चदाब उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही बेहतर सेवाएं और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए वृत्त स्तर पर महाप्रबंधक शहर एवं संचारण संधारण वृत्त को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया है। ये रिलेशनशिप मैनेजर अपने वृत्त के अंतर्गत आने वाले उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के साथ ही बेहतर सेवाएं प्रदान करते हुए उनके सुझावों और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करेंगे।

ये भी पढ़ें :  Ladli Behna Yojana: 9 नवम्बर कोआएगी लाड़ली बहना योजना की 18 वीं किस्त, खाते में आएंगे 1250 रुपये

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि राज्य शासन के निर्णयानुसार कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी वृत्त में महाप्रबंधकों को रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किया गया है, जिनके माध्यम से कंपनी द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही उच्चदाब उपभोक्ताओं से विद्युत बिलों का समय पर भुगतान करने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में अब सरकारी स्कूलों में भी लगेंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं, तीन साल के बच्चे को मिलेगा प्रवेश

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment