रेमो डिसूज़ा ने ‘बोल कफारा क्या होगा’ में सोनम बाजवा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की

मुंबई,

 जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' में अभिनेत्री सोनम बाजवा के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है। गाना 'बोल कफारा क्या होगा' रिलीज़ हो गया है। रिलीज़ होते ही यह गाना अपने शानदार विजुअल्स और दिल को छू लेने वाली धुन के कारण चर्चा में आ गया है। गाने में सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे नज़र आ रहे हैं।इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा ने की है। उन्होंने इसमें क्लासिक अदाओं को गहरे इमोशंस के साथ जोड़ा है। सोनम के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए रेमो ने कहा, "सोनम बेहद मेहनती आर्टिस्ट हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी आसान नहीं थी, इसमें बहुत कंट्रोल और एक्सप्रेशन की जरूरत थी। लेकिन, सोनम ने इसे बेहद फोकस और समर्पण के साथ सीखा। उन्होंने किरदार की भावनाओं को हर स्टेप में ढाला, जिससे गाने का प्रभाव और बढ़ गया।"

ये भी पढ़ें :  ‘देवरा पार्ट 1’ ने वल्र्डवाइड 172 करोड़ से खोला खाता, बनी देश की चौथी बिगेस्ट ओपनर फिल्म, तोड़े कई रिकॉर्ड्स

इस गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने गाया है। इसका संगीत डीजे चेतस और लिजो जॉर्ज ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल आसिम रज़ा और समीर अंजान ने लिखे हैं। फिल्म 'एक दीवाने की दीवानीयत' का निर्देशन मिलाप मिलन ज़वेरी ने किया है और इसे अंशुल गर्ग ने राघव शर्मा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस दीवाली, 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें :  हाउसफुल 5 की टीम को देखकर भीड़ ने शुरू कर दी धक्का-मुक्की, फैली अव्यवस्था, अक्षय ने भीड़ को रोका

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment