उपाय ऐप के जरिए विद्युत संबंधी हर शिकायत का समाधान

उपाय ऐप के जरिए विद्युत संबंधी हर शिकायत का समाधान

देयक प्राप्त और जमा करने की भी सुविधा

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी उपाय ऐप के जरिए विद्युत संबंधी अनेक तरह की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि आंधी, तूफान एवं अन्य कारणों से होने वाले विद्युत व्यवधान के निराकरण के लिए उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और अपनी शिकायत का त्वरित समाधान कराएं। कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ ही शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  राजधानी भोपाल की अवैध कॉलोनी में रहने वाले भी ले सकते हैं परमानेंट बिजली कनेक्शन, ये हैं शर्तें

बिजली कंपनी ने कहा है कि उपभोक्ताओं के लिए उपाय ऐप के माध्यम से कई फायदे हो सकते हैं, जैसे उपाय ऐप के रजिस्टर कंम्पलेंट ऑप्शन्स की सहायता से विद्युत व्यवधान या बिल संबंधी शिकायत दर्ज कर शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद उपभोक्ता दर्ज शिकायत के निराकरण की स्थिति भी उपाय ऐप के माध्यम से जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  आवास के पट्टे एवं आवास देने की मांग को लेकर नपा पर किया प्रदर्शन

वहीं उपभोक्ता अपने वर्तमान बिल को डाउनलोड करने के साथ ही बिल भुगतान भी कर सकते हैं। उपाय ऐप से बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ताओं को बिल डेस्क, एचडीएफसी बैंक, पे-यू, गूगल पे, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग आदि ऑप्शन्स प्राप्त होते हैं। उपभोक्ता इनमें से किसी भी एक माध्यम का चयन कर अपने विद्युत बिल का भुगतान कर रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  बहुसंख्यक सांप्रदायिकता ज्यादा खतरनाक” बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, BJP ने बताया हिंदू समाज का अपमान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment