टेस्ट में छाए ऋषभ पंत! सहवाग को पछाड़ बने भारत के नए ‘सिक्सर किंग’

नई दिल्ली
टीम इंडिय के विस्फोटक विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी कोलकाता टेस्ट में उस समय इतिहास रचा, जब उन्होंने केशव महाराज को लंबा छक्का लगाया। इस एक सिक्स के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, अभी तक यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था, इंग्लैंड दौरे पर पंत ने सहवाग की बराबरी तो कर ली थी, मगर अब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस रिकॉर्ड को तोड़ नया इतिहास लिखा है। ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में अब भारत के नए सिक्सर किंग बन गए हैं।

ये भी पढ़ें :  ईसीबी को इंग्लैंड के 50 क्रिकेटर ने दी धमकी, अगर बोर्ड ने नई एनओसी नीति नहीं बदली तो 'द हंड्रेड' का बॉयकॉट करेंगे

वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में कुल 90 छक्के जड़े थे, वहीं अब 91 छक्कों के साथ ऋषभ पंत पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम भी है जिन्हें ऋषभ पंत पहले ही पछाड़ चुके हैं।

भारत के लिए टेस्ट मैचों में सर्वाधिक छक्के
91 ऋषभ पंत
90 वीरेंद्र सहवाग
88 रोहित शर्मा
80 रवींद्र जडेजा
78 एमएस धोनी

ये भी पढ़ें :  धमतरी जिले में शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कन्याओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त की

ऋषभ पंत ने यह उपलब्धिक 38वें ओवर में हासिल की। केशव महाराज की तीसरी गेंद पर चौका लगाने के बाद उन्होंने अगली गेंद पर कदमों का इस्तेमाल किया और मिड ऑफ की दिशा में दनदनाता छक्का लगा दिया। पंत अपने इसी बेखौफ अंदाज के लिए टेस्ट क्रिकेट में जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें :  जय शाह के हस्तक्षेप के बाद प्रतीका रावल को वर्ल्ड कप मेडल मिलने की पुष्टि!

बता दें, टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 159 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान 5 विकेट हॉल लिया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 114 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। यशस्वी जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और केएल राहुल आउट हो चुके हैं। वहीं चोट के चलते शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment