AC और फैन साथ चलाएं: गर्मी में बिजली बिल कम करने का आसान तरीका

तपती गर्मी की वजह से कई लोग एयर कंडिशनर (AC) का यूज कर रहे हैं. हालांकि घर में लगातार AC को चलाने से भारी बिजली बिल का भी सामना करना पड़ता है.

AC और फैन दोनों यूज करें
AC और सीलिंग फैन का कॉम्बीनेशन की मदद से ना सिर्फ बेहतरीन कूलिंग का आनंद मिलेगा बल्कि बिजली बिल भी काफी कम आएगा. ये बिजली सेविंग में अच्छी मदद करता है.

फैन चलाने के फायदे
कई एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि AC के साथ फैन का भी यूज करना चाहिए. फैन की मदद से AC की हवा पूरे कमरे में सर्कुलेट होती है, जिससे AC पर लोड कम पड़ता है. ऐसे में बेहतर कूलिंग मिलती है.

ये भी पढ़ें :  बाजारों में फैली तिल-गुड़ की सुगंध, बाजार में बिक रही 15 से अधिक प्रकार की गजक, भाव 300 से 550 रुपए किलो

इतने पर चलाएं AC और पंखा
तपती गर्मी के दौरान AC को 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाना चाहिए और उसके साथ ही सीलिंग फैन को 1 या 2 नंबर पर चलाना चाहिए.

BLDC फैन यूज करें
हम सलाह देते हैं कि अपने घर में BLDC मोटर के साथ आने वाले फैन का यूज करना चाहिए. ये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी है, जो पावर सेविंग भी करती है

ये भी पढ़ें :  लारा दत्ता ने बताया महेश भूपति के साथ रिश्ता, कहा – ‘आग और हवा का संगम’

AC को लगातार ना चलाएं
तपती गर्मी के दौरान अगर AC को लगातार चलाते हैं, तो ऐसा नहीं करना चाहिए. AC कुछ घंटे चलाने के बाद उसके स्विच ऑफ कर दें.

घर में लग सकती है आग
AC लगातार चलाने की वजह से ओवरहीट हो जाता या फिर तार आदि गर्म होकर शॉट सर्किट में बदल सकता है. इसकी वजह से घर में आग तक लग सकती है.

ये भी पढ़ें :  itel Alpha Pro स्मार्टवॉच: जानें फीचर्स और कीमत

AC की सर्विसिंग कराएं
AC से बेहतर कूलिंग पाने के लिए जरूरी है कि उसकी सर्विसिंग रेगुलर कराएं. एयर फिल्टर को हर 4-5 दिन के बाद क्लीन करें. आउटडोर को भी साफ रखें. 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment