आईपीएल के बाद एसए20 दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग है: रॉबिन उथप्पा

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दुनिया की श्रेष्ठ टी20 लीग माना जाता है, लेकिन दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग कौन है, इसको लेकर चर्चाएं चलती रहती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और लंबे समय तक आईपीएल में अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे रॉबिन उथप्पा ने एसए20 को दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ टी20 लीग माना है।

एसए20 लीग में कमेंट्री पैनल का हिस्सा रॉबिन उथप्पा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मुझे यह टूर्नामेंट बहुत पसंद है। माहौल और क्रिकेट की क्वालिटी के मामले में मुझे लगता है कि यह आईपीएल के बाद दुनिया की दूसरी श्रेष्ठ लीग है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी जिस तरह से वे वैश्विक टूर्नामेंट में खेल रहे हैं और हाल ही में जिस तरह से उन्होंने भारत में प्रदर्शन किया है, आप बहुत सारा टैलेंट सामने आते हुए देखेंगे।”

ये भी पढ़ें :  आईपीएल में डेब्यू के बाद यह नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबां पर, विपराज निगम ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस से जीता दिल

उथप्पा ने कहा कि हमें साउथ अफ्रीका टी20 लीग को थोड़ा और समय देना चाहिए। समय के साथ हम देखेंगे कि ये लीग और बेहतर होगी। आईपीएल को भी मौजूदा स्तर तक पहुंचने में समय लगा था। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में इस लीग की क्वालिटी और भी बेहतर होगी।

ये भी पढ़ें :  मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में रेस्टोरेंट जोहारफा खोला, मुगलई, पारसी, अरबी और चीनी व्यंजन परोसे जाएंगे

टी20 लीगों की बढ़ती संख्या की वजह से दर्शकों का मैचों के प्रति रुझान कम होने के मुद्दे पर उथप्पा ने कहा कि मुझे लगता है कि क्रिकेट की क्वालिटी मायने रखती है। लोग दुनिया में कहीं भी हाई-क्वालिटी क्रिकेट देखना चाहते हैं। इसलिए लीग की बढ़ती संख्या से दर्शकों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्रिकेट का स्तर ऊंचा होना चाहिए। लोग अच्छे टूर्नामेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड टेस्ट में पहले दिन की शुरुआत में दो बार बत्ती गुल हुई, ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान

रॉबिन उथप्पा एक बेहतरीन विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं। 2007 में दक्षिण अफ्रीका में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे उथप्पा का अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर लंबा नहीं रहा था, लेकिन आईपीएल करियर बेहद आकर्षक रहा था। वह मुंबई इंडियंस, आरसीबी, पुणे वॉरियर्स, केकेआर और सीएसके का हिस्सा रहे हैं। 205 आईपीएल मैचों में 27 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 4,952 रन बनाए थे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment