राजगढ़ : भारत माता चौक पर आपत्ति के बाद भगवा हटाया, तिरंगा लहराया

राजगढ़

 भारत माता चौक पर लहरा रहे भगवा झंडे पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि उस खंभे पर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ था। राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने उसे हटाकर केसरिया झंडा लगा दिया।

दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 दिसंबर तक उस केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दीजिए, नहीं तो हम उसे उतारकर वहां तिरंगा झंडा लहराएंगे। इस चेतावनी के कुछ देर बाद ही नगर पालिका ने चौक से भगवा झंडा हटा लिया।

ये भी पढ़ें :  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे, चश्मे में काफी स्टाइलिश लगे

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि केसरिया झंडा लगाओ, लेकिन मंदिर पर लगाओ। राघौगढ़ किले पर आज भी केसरिया झंडा लगा है, जाकर देख लो, लेकिन भारत माता के पास तो तिरंगा झंडा ही लगा रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  नक्शा पायलट कार्यक्रम से शहरी नियोजन को मिलेगा बढ़ावा, भूमि संबंधी विवादों में आएगी कमी

24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारने की बात कही थी

अभी प्रतिमा पर छोटा सा तिरंगा झंडा लगाया हुआ है। वहां लगा बड़ा तिरंगा ध्वज क्यों हटाया गया? उन्होंने कहा कि कलेक्टर 24 दिसंबर तक केसरिया झंडे को उतारकर तिरंगा लगा दें, नहीं तो हम लोग उसको उतारेंगे और भारत का तिरंगा झंडा लहराएंगे और भारत माता की जय बोलेंगे।

ये भी पढ़ें :  शव यात्रा में मधुमक्खियों का हमला, आगे चल रहे मटके के धुएं से अचानक झुंझलाकर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया

दिग्विजय की इस चेतावनी का असर यह हुआ कि चंद घंटे बाद ही नगर पालिका ने केसरिया झंडे को उतार दिया।इसके बाद सोमवार सुबह यहां तिरंगा झंडा लगा दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment