रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमायेगी सारा अर्जुन

मुंबई
 दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं।

रणवीर सिंह,आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।

ये भी पढ़ें :  Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo S20 करने वाला है लॉन्च

चर्चा है कि आदित्य धर ने इस फिल्म में रणवीर के साथ रोमांटिक लीड रोल निभाने के लिए सारा अर्जुन को चुना है।बाल कलाकार के रूप में सारा अर्जुन ने जय हो, जज्बा,सांड की आंख, जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन में ऐश्वर्या राय बच्चन का युवा पात्र निभाया था। आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह पाकिस्तान में एक मिशन पर खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी भारतीय खुफिया एजेंसियों के सदस्यों की भूमिका में होंगे, जबकि संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को अगले साल की दूसरी छमाही में रिलीज करने की योजना है।

ये भी पढ़ें :  सलमान खान की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की, 25 लाख में दी थी सुपारी

 

Share

Leave a Comment