रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमायेगी सारा अर्जुन

मुंबई
 दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सारा अर्जुन सिल्वर स्क्रीन पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जोड़ी जमाती नजर आ सकती हैं।

रणवीर सिंह,आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे अन्य कलाकार भी होंगे।

ये भी पढ़ें :  हाउसफुल 5 की टीम को देखकर भीड़ ने शुरू कर दी धक्का-मुक्की, फैली अव्यवस्था, अक्षय ने भीड़ को रोका

चर्चा है कि आदित्य धर ने इस फिल्म में रणवीर के साथ रोमांटिक लीड रोल निभाने के लिए सारा अर्जुन को चुना है।बाल कलाकार के रूप में सारा अर्जुन ने जय हो, जज्बा,सांड की आंख, जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेलवन में ऐश्वर्या राय बच्चन का युवा पात्र निभाया था। आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह पाकिस्तान में एक मिशन पर खुफिया अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी भारतीय खुफिया एजेंसियों के सदस्यों की भूमिका में होंगे, जबकि संजय दत्त खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को अगले साल की दूसरी छमाही में रिलीज करने की योजना है।

ये भी पढ़ें :  साउथ स्टार राम चरण की फ़िल्म 'गेम चेंजर' मकर संक्रांति के अवसर पर होगी रिलीज़.....!

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment