हाउसफुल 5 की टीम को देखकर भीड़ ने शुरू कर दी धक्का-मुक्की, फैली अव्यवस्था, अक्षय ने भीड़ को रोका

मुंबई

हाउसफुल 5 के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और फिल्म की कास्ट संडे को पुणे में थी। इवेंट के दौरान जैसे ही स्टार गेस्ट पहुंचे, वहां अफरा-तफरी मच गई। मॉल में काफी भीड़ थी और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। अब इवेंट की क्लिप्स वायरल हैं। इनमें एक महिला रोती दिख रही है। वहीं अक्षय कुमार लोगों को समझा रहे हैं कि धक्का-मुक्की नहीं करें, इवेंट में औरतें और बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें :  कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन वाइफ सुमोना पर दिन दहाड़े ........ , कार घिरी भीड़ में

रोने लगी महिला
हाउसफुल 5 की टीम रविवार को पुणे के एक मॉल में फिल्म का प्रमोशन करने गई थी। इसमें अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, जैकलिन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, सोनम बजवा, फरदीन खान वगैरह मौजूद थे। अपने फेवरिट कलाकारों को देखने वहां दर्शकों की भारी भीड़ जुटी थी। जैसे ही एक्टर्स पहुंचे, भीड़ बेकाबू होने लगी। एक क्लिप में देखा जा सकता है कि स्टेज के पास एक महिला रो रही है। सिक्योरिटी गार्ड्स लोगों से पीछे होने के लिए बोल रहे हैं। उस महिला को चुप कराने केलिए जैकलिन सिर पर हाथ फेरती हैं।

ये भी पढ़ें :  महाकुंभ कब होगा शुरू, कुंभ पर्व में ग्रह-राशियों के योग की भूमिका

वहीं अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल है। इसमें अक्षय भीड़ से अव्यवस्था ना फैलाने की अपील कर रहे हैं। अक्षय माइक में चिल्ला रहे हैं, 'धक्का-धुक्की मत करिये, आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं। यहां बच्चे हैं, औरते हैं, धक्का-मुक्की मत करिये।' हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर आ चुका है और इसके गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  द बकिंघम मर्डर्स बनाम तुंबाड री-रिलीज पांचवे दिन का कलेक्शन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment