प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसा , बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

रायपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए भीषण सड़क में छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जहां महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में राज्य स्तरीय वार्षिक कार्यशाला शुरू, औद्योगिक सर्वेक्षण का दो दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण

यह हादसा मेजा इलाके के अमिलिया गांव में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बीती रात 2 बजे हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक , पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के खिलाफ पार्टी करेगी कार्रवाई

हादसे में घायल 19 लोगों का इलाज सीएचसी रामनगर में चल रहा है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जो कुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई की। परिजनों को जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बस्तर में देखेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment