प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसा , बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

रायपुर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए भीषण सड़क में छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जहां महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो और बस की टक्कर हो गई। हादसे में 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें :  आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा, जवानों से करेंगे मुलाकात, CRPF के रेजिंड डे में होंगे शामिल...

यह हादसा मेजा इलाके के अमिलिया गांव में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर बीती रात 2 बजे हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सभी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले थे। बोलेरो सवार सभी 10 श्रद्धालु संगम स्नान के लिए मेला क्षेत्र में आ रहे थे।

ये भी पढ़ें :  एमसीबी : देशी मदिरा दुकान डोमनहिल हेतु बघनच्चा तथा देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान पोड़ीकालरी हेतु नागपुर के लिए जिला स्तर पर लघु निविदा सूचना

हादसे में घायल 19 लोगों का इलाज सीएचसी रामनगर में चल रहा है। बस में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। जो कुंभ स्नान के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई की। परिजनों को जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :  अनियंत्रित मैक्सी कैब खेत में घुसी, बाइक सवार सहित 6 लोग घायल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment