डिलिमिटेशन पर तीखा वार- महिलाओं को भ्रम में रख रही सरकार: प्रियंका

 नई दिल्ली

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में आज महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए दो टूक कहा कि वह महिला आरक्षण का समर्थन करती हैं लेकिन उसके बहाने किए जा रहे डिलिमिटेशन का विरोध करती हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया का केंद्र सरकार द्वारा एक बहकावे की कार्रवाई बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहकाने का आरोप लगाया और उन पर तंज कसते हुए कहा कि बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं झट से पहचान लेती हैं, और ये कोई भी महिला आपको बता देगी।

प्रियंका गांधी ने तीनों विधेयकों की टाइमिंग पर भी सवाल उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री जी इसलिए घबरा रहे हैं कि अगर नई जनगणना होगी तो ओबीसी के असली आंकड़े सामने आ जाएंगे, फिर उसके अनुपात में आरक्षण देना पड़ेगा। इसलिए जल्दबाजी में ये संशोधन बिल लाकर और 2011 की जनगणना को आधार बनाकर प्रधानमंत्री ओबीसी वर्ग का हक छीन रहे हैं । उन्होंने कहा कि यही वजह कि वह तीनों विधेयकों का सख्त विरोध करती हैं।

ये भी पढ़ें :  मनरेगा की आजीविका डबरियां बन रहीं ग्रामीण समृद्धि का आधार

ऊपर-ऊपर से ड्राफ्ट में कोई समस्या नहीं
प्रियंका गांधी ने कहा कि ऊपर-ऊपर से इस ड्राफ्ट में कोई समस्या नहीं है, लेकिन असल बात परिसीमन है और यह प्रतिनिधित्व का मुद्दा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि वे कह रहे हैं कि उन्हें इसका श्रेय नहीं चाहिए। बार-बार बहकाने वाले पुरुषों को महिलाएं पहचान लेती हैं। सावधान हो जाइए नहीं तो पकड़े जाएंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि 2023 में जब मोदी सरकार ने यह बिल संसद में पेश किया था, तब हमने उसका समर्थन किया था। आज भी उस बिल में हमें कोई शक नहीं है। लेकिन मौजूदा संशोधन बिल का कांग्रेस समर्थन नहीं करेगी। हम इसके खिलाफ डटकर खड़े हैं।

ये भी पढ़ें :  बोफोर्स : सीबीआई ने अमेरिका को न्यायिक अनुरोध भेजा, निजी जांचकर्ता से जानकारी मांगी

अब लोकतंत्र पर खुला वार होने जा रहा है
प्रियंका गांधी ने कहा, अब लोकतंत्र पर खुला वार होने जा रहा है, अगर यह विधेयक पारित होता है तो समझ लीजिए कि इस देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भले ही कह रहे हों कि इसमें कोई राजनीतिक लाभ की बात जुड़ी नहीं है लेकिन बिल की गहराई में जाएं तो इसमें राजनीति की बू आती है। 2023 के बिल में दो चीजें थी जो इसमें नहीं है। उसमें लिखा था कि नई जनगणना कराई जाएगी। प्रियंका ने पूछा कि आखिर आपको इतनी जल्दबाजी क्यों है?

ये भी पढ़ें :  राज्यसभा और लोकसभा के एमपी के बीच चल रहा दोस्ताना क्रिकेट मैच, सांसदों ने कहा- टीबी जागरूकता के लिए अहम पहल

पीएम किस बात से घबरा रहे हैं?
उन्होंने कहा, "आज पीएम महोदय ने भले हल्के में बोल दिया कि इस वर्ग, उस वर्ग को बाद में देख लेंगे। कौन सा वर्ग पिछड़ा वर्ग। हम इनकी मांग कर रहे हैं इन्हें अपना हक मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम किस बात से घबरा रहे हैं। इस बात से न कि जब नई जनगणना होगी तो ओबीसी के नए आंकड़ें निकलेंगे तो पता चलेगा कि यह वर्ग कितना मजबूत है? अमित शाह पर भी तंज कसते हुए प्रियंका ने कहा कि अगर चाणक्य होते तो शर्मसार होते।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment