न्यूयॉर्क में लाइव कॉन्सर्ट करते समय स्टेज से गिरीं सिंगर बिली एलिश

न्यूयॉर्क

अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर बिली एलिश से जुड़ी खबर सामने आ रही है। लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते वक्त उनके साथ हादसा हो गया। वो स्टेज से नीचे उतरते समय सीढ़ियों से गिर गईं। गनीमत रही कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है, लेकिन फिर भी जांघों पर काला निशान पड़ गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, 22 साल की सिंगर बिली एलिश हाल ही में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्म कर रही हैं। वो मंच से नीचे उतर रही थीं, तभी सीढ़ियों से उतरते वक्त कम रोशनी के कारण उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो सीधे जमीन पर गिर गईं। उनके पैर पर चोट लगी है, जिसके कारण काला निशान पड़ गया है।

ये भी पढ़ें :  ‘धुरंधर’ के बाद ‘बॉर्डर 2’ में अक्षय खन्ना? प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने दिया जवाब

बिली एलिश का पूरा नाम बिली इलिश पाइरेट बेयर्ड ओ'कोनेल है। उनका जन्म 18 दिसंबर 2001 को लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया, यूएस में हुआ था। वो 22 साल की हैं। साल 2015 में उन्हें डेब्यू सिंगल Ocean Eyes से पहचान मिली थी। आपको जानकर हैरानी होगी की इतनी कम उम्र में वो 2 ऑस्कर अवॉर्ड झटक चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :  71वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी : मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला

यौन शोषण का हो चुकी हैं शिकार!
बिली ने एक बार खुलासा किया था कि जब वो 11 साल की थीं, तब उन्हें टॉरेट सिंड्रोम का पता चला था। उन्हें सिन्थेसिया नाम की बीमारी भी थी। वो डिप्रेशन से भी गुजर चुकी हैं। एक और दर्दनाक खुलासा ये भी किया था कि वो बचपन में यौन शोषण झेल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें :  15 साल के ओवेन कूपर ने Emmy 2025 में मचाई धूम, ‘द स्टूडियो’ ने जीते 13 अवॉर्ड

बाइसेक्शुअल हैं बिली!
रिपोर्ट्स बताती हैं कि बिली बाइसेक्शुअल हैं। वो रैपर Brandon Adams, एक्टर Matthew Tyler Vorce और सिंगर Jesse Rutherford को डेट कर चुकी हैं। साल 2023 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment