कवर्धा में नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 4 युवक घायल

कवर्धा

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां कवर्धा जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 30 पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (कार) बेकाबू हो गई। इसके बाद वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो सवार 4 युवक घायल हो गए, इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जशपुर में फसल चरने दबंगों ने खेत में छोड़ दिए मवेशी, रोकने पर किसानों को किया लहूलुहान

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार चारों युवक बोडला थाना क्षेत्र के ग्राम खरिया के रहने वाले थे और सभी रानीदहरा वाटरफॉल घूमने के लिए निकले थे। तभी बैरख के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और कार पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कवर्धा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बोडला पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment